– अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगा प्रशासन

 

फरीदाबाद, 20 मई।
उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि मंगलवार प्रातः लगभग 6:30 बजे एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें लघु सचिवालय में बम होने की सूचना दी गयी थी। सूचना मिलते ही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल और डॉग स्क्वॉड टीम को तुरंत अलर्ट किया गया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कार्यालय खुलने से पहले ही सचिवालय परिसर की संपूर्ण और सघन जांच पूरी कर ली। जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई।

डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि ईमेल के माध्यम से जो सूचना प्राप्त हुई थी, वो केवल अफवाह साबित हुई। वर्तमान में लघु सचिवालय में सभी कार्य सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। प्रशासन आम जन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। इस प्रकार की अफवाह फैलाने पर प्रशासन संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)