फरीदाबाद। श्रीराम मंदिर तालाब वाली गली ओल्ड फरीदाबाद में आयोजित श्रीमद़ भागवत के समापन अवसर व नववर्ष पर विश्व शांति हेतु पंचकुण्डीय श्री गोपाल महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर मौजूद सभी भक्तों ने यज्ञ में आहूति डालते हुए यह कामना की कि चारों और शांति का साम्राजय हो और देश के सभी लोग मिलकर भाईचारे से रहे। इस मौके पर पंडित मुरारी लाल बृजवासी व परविन्दर मल्होत्रा(शंटी)ने कहा कि हम सभी को मिलजुलकर रहना चाहिए और कभी भी किसी से वैर नहीं करना चाहिए। उन्होनें कहा कि इस यज्ञ का आयोजन मंदिर में पिछले 22 वर्षो से श्रीमद़ भागवत के समापन व नववर्ष के अवसर पर किया जाता है जिसमें शहर के गणमान्य लोग बढ़ चढक़र भाग लेते है और विश्व शांति की कामना करते है। इस मौके पर विशेष रूप से पधारे मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड व वरिष्ठ भाजपा नेता अमन गोयल ने महायज्ञ के बाद हुए भण्डारे में हजारों लोगों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मार्किट कमेटी के चेयरमेन सुभाष आहुजा,संचार मंत्रालय के सदस्य परविन्द्र मल्होत्रा(शंटी),सतीश आहूजा,अनिल मदान,अजय गर्र्ग,साहिल कपूर,प्रणव शर्मा,अमित कपूर शिव कुमार डालमिया,अमित कपूर, यशवंत शर्मा,विनोद गुप्ता,केडी शर्मा,एस.के सैनी,गौरव अग्रवाल व संजीव सचदेवा सहित कई महिला भक्त मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785, +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)