विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन

Spread the love

 

फरीदाबाद, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (DLSA), फरीदाबाद द्वारा व्यापक स्तर पर पर्यावरण जागरूकता एवं पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप गर्ग के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में संपन्न हुए।

इस अवसर पर प्राधिकरण द्वारा फरीदाबाद जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और न्यायिक परिसर में पर्यावरण से संबंधित जागरूकता अभियान चलाए गए, जिनका उद्देश्य जनसाधारण को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना एवं हरित परिवेश को प्रोत्साहन देना था।

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में फरीदाबाद जिले में पर्यावरण संरक्षण और जन जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न स्थलों पर व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए। गांव फतेहपुर बिल्लोच, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एन.आई.टी. नं. 3, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 8, सिही, और न्यायिक परिसर, सेक्टर 12 में आयोजित इन कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण विषयक विचार गोष्ठियां, जन जागरूकता अभियान, और पौधारोपण गतिविधियां प्रमुख रहीं।

कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों, ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर न केवल पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझा, बल्कि उसे निभाने का संकल्प भी लिया। इन आयोजनों ने समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेतना जागृत करने में अहम भूमिका निभाई और सामुदायिक सहभागिता को नई दिशा प्रदान की।

सेक्टर-12 स्थित न्यायिक परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता
सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रीतू यादव ने की। इस अवसर पर उन्होंने अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं न्यायालय में उपस्थित आमजन को पौधे वितरित किए और उन्हें अपने आवासीय एवं कार्यस्थलों पर इनका रोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

सीजेएम रीतू यादव ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरणीय असंतुलन, प्रदूषण एवं प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन ने समूची मानवता को संकट में डाल दिया है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य बनता है कि वह पर्यावरण की रक्षा हेतु सतत प्रयास करे। पौधारोपण न केवल प्रकृति के संरक्षण का एक माध्यम है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण से संबंधित संवैधानिक प्रावधानों एवं कानूनी दायित्वों की जानकारी भी दी, जिससे लोग न केवल प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें, बल्कि उसे व्यवहार में भी लाएं।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों को सभी वर्गों में सराहना प्राप्त हुई और इनसे लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ। प्राधिकरण भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी एवं जागरूकता आधारित आयोजनों को निरंतर जारी रखेगा।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता कुमारी ने राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फरीदाबाद का नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन