हरियाणा की जनता इस तानाशाही व धोखेबाज सरकार से पूरी तरह तंग आ चुकी: जितेन्द्र बघेल
महंगाई और पैट्रोल-डीजल वृद्धि से  टूटी आम आदमी की कमर : बलजीत कौशिक
फरीदाबाद, 20  मई। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद द्वारा एक माह में दो बार पैट्रोलियम पदार्थ के दामों में की गई वृद्धि के खिलाफ सैक्टर-12 स्थित जिला उपायुक्त कार्यालय पर कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक कर रहे थे। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी जितेन्द्र बघेल भी मुख्य रूप से शामिल हुए।
तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार जिले के सभी कांग्रेसी व कार्यकर्ता भारी संख्या में सैक्टर-12 स्थित पैट्रोल पम्प पर एकत्रित हुए और हाथों में कांग्रेस के झण्ड़े व सरकार के खिलाफ स्लोगन लिखी तख्तियों को लेकर बैलगाड़ी पर मोटर साईकिल रखकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सैक्टर-12 स्थित जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर जिला उपायुक्त की मार्फत महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी उपायुक्त की अनुपस्थिति में तहसीलदार सुमेर सिंह को सौंपा।
प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के सहप्रभारी जितेन्द्र बघेल ने कहा कि हरियाणा की जनता इस तानाशाही व धोखेबाज सरकार से पूरी तरह तंग आ चुकी है। महंगाई इस कद्र बढ़ गई है कि लोगों को दो जून की रोटी कमाना व खाना मुश्किल हो गया है। चुनाव समाप्त होते ही एक माह में दो बार पैट्रोल, डीजल, सीएनजी के दामों को बढ़ाया गया है। जिसके चलते खाने-पीने, सब्जियों व अन्य घरेलू सामानों के दाम आसमान छूने लगे है। सरकार जीएसटी वसूलने में मस्त है और आम आदमी का बजट पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। नीट जैसी बड़ी प्रतिष्ठित परीक्षाओं के पेपर बार-बार लीक होना महज इत्तेफाक नहीं बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। श्री बघेल ने आरोप लगाया कि पेपर लीक माफियाओं को सत्ता का पूरा संरक्षण प्राप्त है।
जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि एक तरफ तो बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। पेपर लीक होने से देश के युवा पूरी तरह से टूट चुका है। बावजूद इतनी महंगाई और पैट्रोलियम पदार्थ तथा घरेलू सामान ने आम आदमी की कमर तोडक़र रख दी है।
पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह के पुत्र विवेक प्रताप, तिगांव से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रोहित नागर, बल्लभगढ़ से पूर्व प्रत्याशी पराग शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग के चेयरमैन विनोद कौशिक, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विकास दायमा, कार्यकारी अध्यक्ष इकबाल कुरैशी, एडवोकेट जगत सिंह नागर, एडवोकेट संजीव चौधरी, सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी, युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रिन्कू चंदीला, पूर्र्व पार्षद दीपक चौधरी, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, गौरव ढींगड़ा, मोनू ढिल्लो, चुन्नू राजपूत, विकास फागना, अश्वनी कौशिक ने भी अपने-अपने सम्बोधनों में सरकार को घेरते हुए भाजपा की बहरी-गूंगी सरकार को आज जनता की समस्याएं नहीं दिख रही है। प्रधानमंत्री अदानी व अंबानी की दुकान सजाने में लगे हुए है और पूरा देश परेशान है। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी देश के हालातों को देखते हुए सरकार को समय-समय पर आगाह करते है मगर सरकार चुनाव जीतने के लिए वोट चोरी में लगी हुई है। भाजपा का देशवासियों और देश से कोई लेना-देना नहीं है।
इस मौके पर जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष रेनू चौहान, वेद यादव, तिलक, महासचिव उमेश कौशिक, मुकेश डागर, विरेन्द्र चंदीला, सुनीता फागना, जिला कोषाध्यक्ष डा. सौरभ शर्मा, बलजीत अरोड़ा, बाबू लाल रवि, मोहसिन खान, एनके शर्मा, अर्जुन सैनी, एडवोकेट अर्जुन शर्मा, राहुल नागर, दिनेश शर्मा, विरेन्द्र यादव, शाहबुद्दीन खान, सुन्दर नेताजी,ओमप्रकाश पांचाल, सुरेश बेनीवाल, प्रेम यादव, संजय सोंलकी, ईशांत कथूरिया, जितेन्द्र चंदेलिया, शालिनी मल्होत्रा, डा. एचपी माहौर, प्रशांत कौशिक, बिजेन्द्र मावी, देव वशिष्ठ, विशाल पाण्ड़े, राजकुमार शर्मा, मोतीलाल शर्मा, हातिम अधाना, राजकुमार शर्मा, सौहेल सैफी, रमेश सरपंच, नसीमा शेख, चंचल तंवर, डा. पराग गौतम, जसविन्दर, मेहरचंद, महेन्द्र यादव, रविन्द्र दहिया, अरूण अग्रवाल, मनोज भाटी, जुल्फीकार, आकाश शर्मा, जुबैर खान, मनीष बौद्ध, रामप्रवेश, प्रेम सिंह धीमन, यूनिश खान, आशा शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)