प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ लें आमजन: डीसी

Spread the love

 

– इच्छुक नागरिक https://pmsuryaghar.gov.in पोर्टल पर योजना बारे करें जानकारी प्राप्त और  योजना का लाभ लेने के लिए https://mnre.gov.in/ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें

– ग्राम पंचायतों और सरपंचो के द्वारा ग्राम वासियों को किया जाएगा जागरूक

 

फरीदाबाद, 3 जून। फरीदाबाद जिला मुख्यालय में मंगलवार को उपायुक्त (डीसी ) विक्रम सिंह की अध्यक्षता में “प्रधान मंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” के विषय पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें डीसी ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना देशवासियों को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें मुफ्त बिजली प्राप्त होगी। उपायुक्त ने बताया कि इच्छुक नागरिक https://pmsuryaghar.gov.in पोर्टल पर जाकर इस योजना संबंधित आवश्यक जानकारियां ले सकता है और https://mnre.gov.in/ पोर्टल पर जाकर इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की ओर से सब्सिडी एवं तकनीकी सहायता भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने योजना के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से मुफ्त बिजली और आर्थिक बचत होगी। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त होगी, जिससे प्रति वर्ष लगभग 15,000-18,000 रुपये की बचत होगी। साथ ही, अतिरिक्त बिजली को बिजली वितरण कंपनियों (DISCOMs) को बेचकर परिवार आय भी अर्जित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा भी सब्सिडी दी जाएगी। सरकार सोलर पैनल स्थापना के लिए सब्सिडी प्रदान करती है। 1 किलोवाट सिस्टम के लिए 30,000 रुपये, 2 किलोवाट के लिए 60,000 रुपये और 3 किलोवाट या अधिक के लिए 78,000 रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, सस्ते ब्याज दरों पर बैंक ऋण की सुविधा भी दी जा रही है। योजना सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर कार्बन उत्सर्जन को कम करने में योगदान देगी। सोलर पैनल की आपूर्ति, स्थापना और रखरखाव से संबंधित कार्यों के माध्यम से लाखों युवाओं और छोटे उद्यमियों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। डीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला फरीदाबाद में अब तक 311 घरों पर सोलर पैनल स्थापित कर दिए गये हैं। बाकी आवेदनों पर विभाग द्वारा जरूरी कार्यवाही की जा रही है और जागरूकता अभियान चला रहा है।

ग्राम पंचायतों और सरपंचो के द्वारा किया जाएगा जागरूक :
डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह सभी सरपंचों, पार्षदों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ भी इस विषय पर बैठक का आयोजन किया जाएगा ताकि उनके द्वारा  गांव के लोगों को इस योजना से होने वाले लाभ के बारे में जागरूक किया जाएगा। डीसी ने कहा कि जिला फरीदाबाद के चारों जोन में बिजली विभाग के सभी एक्सईएन को प्रतिदिन 15 कनेक्शन लगवाने का लक्ष्य निर्धारित करेंगे और साथ ही आमजन को इस योजना से होने वाले लाभों से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में सभी सरकारी रिहायशी इमारतों और दफ्तरों में इस योजना के तहत सोलर पैनल स्थापित किये जाएंगे। अंत में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता कुमारी ने राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फरीदाबाद का नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन