– पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा- भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज में जागरूकता लाने वाले महान योद्धा

– जनजातिय गौरवदिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

– मंत्री ने की वनवासी कल्याण आश्रम के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा

 

फरीदाबाद, 15 नवंबर। हरियाणा के पंचायत एवं विकास, खनन एवं भूविज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रकृति रक्षक भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के साथ-साथ जनमानस को जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए जागृत करने का काम किया। उन्होंने छोटी सी उम्र से ही समाज में चेतना लाने के लिए कार्य किए। हमें भगवान बिरसा मुंडा के दिखाए रास्ते पर चलते हुए अपनी प्राचीन संस्कृति और विरासत को बचाने में योगदान देना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातिय गौरव दिवस पर फरीदाबाद के सेक्टर.12 स्थित कनवेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिकरत की। इस अवसर पर बल्लभगढ़ से विधायक एवं पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वहीं फरीदाबाद में स्थापित वनवासी कल्याण आश्रम के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम के दौरान वनवासी कल्याण आश्रम के विद्यार्थियों ने वनवासी वीरों की गाथा… सुनाकर उनके बलिदान और संघर्ष से रूबरू करवाया।

पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा एक महान योद्धा होने के साथ-साथ समाज सुधारक भी थे। उन्होंने आदिवासी समाज में जागृति लाने का कार्य किया वहीं समाज के समस्त लोगों को प्रकृति से प्रेम करने की अलख भी जगाई। वहीं देश को आजादी दिलाने के उद्देश्य से उलगुलान आंदोलन चलाकर सक्रिय रूप से भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हमें संत और वीर-महापुरुषों के जीवन से पे्ररणा लेनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का प्रयास है समाज के लोग संत-महात्माओं और वीर-महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलकर देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें। इसी के चलते संत-महापुरुषों की जयंतियों पर सरकार द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने प्रकृति को बचाने को लेकर समाज में नई अलख जगाने का काम किया। उनकी सोच को आगे बढ़ाना व जिंदा रखने के लिए सभी को आगे आना होगा।

विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि अनेक यातनाएं झेली, लेकिन प्राणी मात्र के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। अनेक वीर महान योद्धाओं ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। युवाओं को उन योद्धाओं के जीवन संघर्ष से परिचित होना चाहिए। हमें अपने इतिहास की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे और प्रकृति के दोहन को रोकना होगा। उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ ही हमारा जीवन संभव है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सतीश नांदल, भाजपा जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह, फरीदाबाद मेयर परवीन जोशी, एसडीएम मंयक भारद्वाज, राष्ट्रीयय परिषद के सदस्य संदीप जोशी, जिला परिषद के चेयरमैन विजय लोहिया, वनवासी कल्याण आश्रम के महामंत्री सुरेंद्र शर्मा, डा. कुनाल, महामंत्री प्रवीन चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785, +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)