प्रत्येक पात्र ग्रामीण को पक्का मकान उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता : सतबीर मान

Spread the love

– मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने आवास योजनाओं की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा

फरीदाबाद, 16 मई। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ग्रामीण हाउसिंग योजनाओं को जिले में प्रभावी तरीके से लागू किया जाए ताकि प्रत्येक जरूरतमंद पात्र लाभार्थी के प्लाट व मकान का सपना पूरा हो। सीईओ जिला परिषद सतबीर मान ने शुक्रवार को ग्रामीण हाउसिंग स्कीमों की प्रगति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग उपरांत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ये बात कही।

सीईओ जिला परिषद सतबीर मान ने कहा कि पात्र ग्रामीण परिवारों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आवास योजनाओं के तहत पक्के मकान हर पात्र नागरिक का अधिकार हैं और राज्य सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी जरूरतमंद आवासीय सुविधा से वंचित न रहे।

सीईओ जिला परिषद सतबीर मान ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 21 गावों के लगभग 7500 लोग जिन्होंने रजिस्ट्रेशन किया है उनका वेरिफिकेशन किया जा रहा है वेरिफिकेशन के उपरान्त योजना अनुसार पात्र लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया जाएगा। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत अब तक 39 लाभार्थियों को राशि प्रदान की गयी है। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद जिला में पीएमएवाई-जी 2.0 के तहत ग्राम सचिवों की टीम द्वारा जरूरतमंदों का सर्वे किया जा रहा है और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदनों को दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर निरंतर समीक्षा की जा रही है ताकि सभी पात्र परिवारों को योजना से जोड़ा जा सके। मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के प्रथम व द्वितीय फेज, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 की विस्तृत समीक्षा की गई।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। श्रीराम मंदिर तालाब वाली गली ओल्ड फरीदाबाद में होने वाली 22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन