“चंग रो धमीडो मैं तो मेहलां बैठी सुणियो रे…और
“होली आई रे फागण रे महीने मस्ती छाई रे…” राजस्थान एसोसिएशन की होली मिलन समारोह रही लोकगीतों की धूम ।
इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम चौधरी, अरुण कुमार सराफ वाइस प्रेसिडेंट, उमेश झंवर स्क्रेटरी, अश्वनी शर्मा ज्वाइंट स्क्रेटरी ,गुलाब चंद बैद कोषाध्यक्ष , कार्यक्रम संयोजक श्याम कांकाणी, द्वारा पहुंचे सभी मुख्य अतिथियों का प्लांटर, बुके और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।नेशनल हाइवे ड्रीमलैंड बैंक्वेट हाल में आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के राजस्व एवं शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि राजस्थान के लोगों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आधुनिकता की दौड़ में भी उन्होंने अपनी समृद्ध संस्कृति को जीवंत बनाए रखा है। उन्होंने एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस सांस्कृतिक आयोजन की सराहना करते हुए पूरी टीम को होली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने प्रवासी राजस्थानी उद्यमियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये उद्यमी अब केवल प्रवासी नहीं, बल्कि हरियाणा प्रदेश के अभिन्न अंग हैं। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर और बड़खल विधानसभा से विधायक धनेश अदलखा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंत्रियों ने औद्योगिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष गौतम चौधरी ने कहा कि यह साल सामाजिकता के 50 वर्ष पूरे हो रहे है। राजस्थान एसोसिएशन अपनी कार्यप्रणाली के माध्यम से समाज में भाईचारा , समरसता के साथ ही समाजसेवा के कार्यों को विभिन्नताओं के साथ करता रहेगा। आज यहां होली के पावन पर्व पर राजस्थानी संस्कृति, लोक कला और सामाजिक सरोकारों की अनूठी छठा देखने को मिल रही है। उन्होंने सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपका सहयोग सदैव सराहनीय और प्रेरणादायी रहा है।
इस मौके पर गायक शहजाद अली, रेनू नागर ने १.केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हार देश,
२.लुक छिप ना जाओ जी, म्हान दीद कराओ जी,
३. टूटे बाजू बंद री लूम
४. चूड़ी चमके रे, मोतीड़ा भलक
५. घूमर
६. ना तो कारवां की तलाश है । प्रस्तुति दी।
इसके अलावा मेघराज मारवाड़ी एंड पार्टी और ढोल , नगाड़ा, कच्छी घोड़ी ने कार्यक्रम में समा बांध दिया।
इस मौके पर संचालन समिति सदस्य टीएम लालानी, अरुण बजाज, एमपी रूंगटा, एसपी अग्रवाल , कार्यकारणी सदस्यों में राजकुमार अग्रवाल, रमेश झंवर , कैलाश शर्मा , के साथ ही पूर्व प्रेसिडेंट मनोज अग्रवाल भाजपा पार्षद मुकेश अग्रवाल, सीबी रावल, एच के बत्रा, अजय जोनेज , राजकुमार अग्रवाल, उद्योगपति वीएस चौधरी, आरके जैन , विनोद गर्ग, रोशन लाल बोरड, आईसी जैन, शशि मुंद्रा , मधु माटोलीया, प्रमोद मोदी, के के मिश्रा, कमल शर्मा , प्रदीप पाडिया, आनंद साबू , अश्वनी शर्मा , कमल शर्मा , हेमंत चौधरी, निलेश सराफ , विनीत जैन, विमिल खंडेलवाल,
महिला सदस्यों में शशिकला कॉंकाणी – अध्यक्ष महिला ईकाई अलका चौधरी – फर्स्ट लेडी , कमला लुनिया – पूर्व अध्यक्ष महिला ईकाई
शशि मूँधड़ा,उर्मिला खंडेलवाल – सचिव महिला ईकाई सुरभि केडिया, अंजू गुप्ता, किरण शर्मा, संगीता मटोलिया, मंजु चौधरी सहित कई सदस्य मौजूद रहे। होली मिलन समारोह में प्रसिद्ध केटरर चंद्र जैन के स्वादिष्ट व्यंजनों की धूम रही।

