फरीदाबाद। रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन(मंत्री जी वाली सडक़) सेक्टर-28 द्वारा आज सेक्टर में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से पधारे स्थानीय  पार्षद अनिल नागर का एसोसिएशन के प्रधान श्री राजकुमार जिन्दल,विवेक अग्रावल,धरम बरेजा,दीपक कवात्रा,विजय आर्य  अंशुमन गुप्ता जी ने फूलों की माला पहनाकर और चन्दन का तिलक लगाकर स्वागत किया और होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अनिल नागर ने सेक्टरवासियों को होली की शुभकानाएं देते हुए कहा कि भारत देश त्योहारों का देश है, यहाँ भिन्न जाति के लोग भिन्न भिन्न त्यौहार को बड़ेे उत्साह से मनाया करते है और इन्ही त्यौहार में से एक त्यौहार है होली। उन्होनें कहा कि  होली विभिन्न प्रकार के रंगों से खेली जाती है उसी तरह लोगों के जीवन में भी खुशियां के सभी रंग भर जाएं। उन्होनें कहा कि वे भगवान से प्रार्थना करते है कि मेरे वार्ड के लोग स्वस्थ रहे और वेे इसी तरह देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें। इस अवसर पर राजकुमार जिन्दल जी ने कहा कि होली मिलन का अर्थ है कि होली सो होली अर्थात जो हो गया सौ हो गया, जो भी हो उसे भूलाकर भाईचारे से रहें। ऐसे कार्यक्रमों से हमारी संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। उन्होनें कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति किसी ना किसी कारण से तनावग्रस्त ही रहता है परन्तु ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेकर तनाव मुक्त हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)