रेवाड़ी को मिला विकास का बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खोला घोषणाओं का पिटारा

Spread the love

रेवाड़ी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी जिले को विकास का एक बड़ा तोहफा देते हुए घोषणाओं का पिटारा खोल दिया है। मुख्यमंत्री ने पानी की आपूर्ति, सड़कों के नवीनीकरण और शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की। मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि रेवाड़ी में पानी की आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए भगवानपुर में एक अतिरिक्त वाटर स्टोरेज टैंक का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए 50 करोड़ 58 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी की समस्या को दूर करने के लिए विशेष ध्यान दिया गया है।
गांव डूंगरवास में पीने के पानी के लिए बूस्टिंग स्टेशन और नई पाइप लाइन बिछाने हेतु 7 करोड़ 20 लाख रुपये की घोषणा की गई है, वहीं गांव गोकुलपुर में वॉटर वर्क्स के निर्माण के लिए 5 करोड़ 6 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी शहर के विकास को लेकर भी बड़ी घोषणाएं कीं। शहर में एक बड़ी लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों और आमजन को अध्ययन की बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी। इसके अतिरिक्त, रेवाड़ी की सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए लगभग 35 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है, जिससे शहर की आंतरिक और बाहरी कनेक्टिविटी में सुधार होगा।
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि हरियाणा सरकार हरियाणा के संतुलित विकास के संकल्प को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से रेवाड़ी जिले के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।

  • Related Posts

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन   फरीदाबाद | सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समापन हो गया। इस…

    Continue reading
    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद,  दिसम्बर। डीसी आयुष सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन मे स्वास्थ्य विभाग जिला फरीदाबाद द्वारा विशेष टीकाकरण सप्ताह का आयोजन 15 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2025 तक किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल