बच्चों द्वारा समूह गीत, एकल गीत, मंत्रोच्चारण और योग की सुंदर प्रस्तुति

फरीदाबाद,   जुलाई। सेवा भारती द्वारा संचालित ‘सेवा केंद्र दर्शन कार्यक्रम’ के अंतर्गत बल्लभगढ़ के दो सेवा केंद्रों ( बाल संस्कार केंद्र व समर्थ किशोरी विकास केंद्र ) का अवलोकन किया गया। दोनों केंद्रों के नियमित सत्र के कालांश के उपरांत जिला समिति के कार्यकर्ताओं एवं शिक्षिका से वार्तालाप हुआ। सेवा केंद्र के लाभार्थी प्रतिभागी बालक-बालिकाओं ने समूहगीत, एकल गीत, मंत्रोच्चारण और योग की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया।

बल्लबगढ़ की भूदत्त कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल प्रांगण में सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्र एवं राजमाता अहिल्याबाई होलकर समर्थ किशोरी केंद्र में वार्षिक सेवा दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्र संचालन सहयोगी दिनेश, राकेश, नेहा, भारती, दीपिका, गीता ने बताया कि इस केंद्र में आसपास की कॉलोनी के 6 से 12 वर्ष के बालक-बालिकाओं को दोपहर उपरांत 4 बजे से 6.30 बजे शाम की समय अवधि में संस्कार से लेकर स्कूल होम वर्क, योग, खेल देशभक्ति गीत, मंत्रोचारण के माध्यम से उन्हें राष्ट्र का श्रेष्ठ नागरिक बनाने का प्रयास रहता है।

सेवाभारती एवं प्रचार विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से राजेंद्र, शेर सिंह, दलील, सेवा विभाग से निरंजन व उमेश ने बताया कि सेवा भारती द्वारा यहां पिछले कई वर्षों से सेवा केंद्र के माध्यम से कई तरह के प्रकल्प चलाए जाते हैं। जैसे सामूहिक-एकल गीत, योग, खेल, मंत्रोचारण करवाया जाता है। इसके अतिरिक्त बालक बालिकाओं को सिलाई-कढ़ाई, हाथों में मेहंदी रचाओ, जैसे प्रशिक्षण से उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाता है। सेवा केंद्र पर वर्ष भर चलने वाली सभी सेवा प्रकल्पों को मीडिया बंधुओं को आमंत्रित कर अवलोकन कराया जाता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रचार विभाग से राजेंद्र, शेर सिंह, दलील, सेवा विभाग से निरंजन व उमेश, सेवा भारती से दिनेश, राकेश, नेहा, भारती, दीपिका, गीता व अजय और मीडियाकर्मियों की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)