तिगांव में समाज के प्रमुख लोगों की बैठक में पंचायत के फैसलों को सख्ती से अमल में लाने पर सहमति

फरीदाबाद। हमारे समाज की पंचायत ने शादी समारोहों में सादगी को बढ़ावा देने और अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाने के लिए जो महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। अब जरूरत है कि सभी लोग इन निर्णयों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपनाएं। यह बात हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के भाई भाजपा नेता अमन नागर ने कही। वह इस विषय पर तिगांव अनाज मंडी के समीप स्थित बारातघर में समाज के प्रमुख व्यक्तियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
इस बैठक में सामाजिक पंचायत द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णयों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर सहमति जताई गई। बैठक की अध्यक्षता बाबू नत्थी राम नागर ने की।
इस अवसर पर भाजपा नेता अमन नागर ने कहा कि हमें इसी शादी सीजन से समाज के लोगों को सादगीपूर्ण समारोह आयोजित करने के लिए प्रेरित करना होगा।हमारे गुर्जर समाज में शादी-विवाह और अन्य सामाजिक समारोहों में बढ़ती तड़क-भड़क एवं फिजूलखर्ची पर रोक लगाने के लिए समाज के प्रमुख लोगों को स्वयं आगे आना होगा। बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने इसके लिए एकजुट होने का संकल्प दोहराया।
बैठक में बाबू नत्थी राम नागर ने कहा कि शादी-विवाह जैसे मांगलिक अवसरों पर अनावश्यक दिखावे और फिजूलखर्ची की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकना समय की जरूरत है। समाज को ऐसी परंपराओं को बढ़ावा देना चाहिए, जिनसे आम परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े और सामाजिक समानता भी बनी रहे।
बैठक में सभी वक्ताओं ने कहा कि शादी-विवाह खुशियां बांटने और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का अवसर है, न कि अपनी आर्थिक हैसियत का प्रदर्शन करने का माध्यम। समाज के संपन्न और प्रबुद्ध लोगों को आगे आकर उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए, ताकि अन्य परिवार भी बिना किसी दबाव के सादगी से समारोह कर सकें।
इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर के मीडिया एडवाइजर राजेश नागर, मास्टर रति चंद, उप सरपंच राजेंद्र नागर, जिल्ले थानेदार, हरीचंद सरपंच, रामजीत नागर, पप्पू चेयरमैन, वेद प्रकाश नागर, ओमकार नागर, अजयपाल जैलदार, वीरपाल जैलदार, योगेंद्र मास्टर, संतराज चंदीला, रवि नागर, विनोद नागर, गोपाल, सतबीर नागर, कमल मेंबर, टीटू अधाना, राजबीर मेंबर, बदले नागर, सुरेंद्र नागर, मांगेराम, साहब राम, सुंदर मेंबर, रामकिशन नागर, ब्रह्म ठेकेदार, ज्ञानी सूबेदार सहित समाज के अनेक प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)