– उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता सीटीएम अंकित कुमार ने की

– प्रत्येक सोमवार एवं वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में आयोजित हो रहा है समाधान शिविर

 

फरीदाबाद, 20 जुलाई। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता सीटीएम अंकित कुमार ने की।

सीटीएम अंकित कुमार ने बताया कि आज आयोजित समाधान शिविर में कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें सीआरआईडी (CRID) से संबंधित 5, विकास एवं पंचायत विभाग (डीडीपीओ) की 1, पुलिस विभाग की 1, सहकारी समितियां विभाग की 1, वक्फ बोर्ड की 1, बैंकिंग से संबंधित 1 तथा राजस्व विभाग की 1 शिकायत शामिल रही।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव है, उनका तत्काल निस्तारण किया जाए तथा जिन मामलों में विस्तृत प्रक्रिया की आवश्यकता है, उनमें भी अनावश्यक विलंब न हो।

सीटीएम अंकित कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जिन नागरिकों की पारिवारिक पहचान पत्र (पीपीपी) में जन्म तिथि का सत्यापन लंबित है अथवा जन्म तिथि से संबंधित किसी प्रकार की त्रुटि है, वे इसके सुधार एवं सत्यापन के लिए समाज कल्याण विभाग के संबंधित कार्यालय में संपर्क करें।

सीटीएम अंकित कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत समाधान शिविरों में नागरिकों की भागीदारी सरकार और प्रशासन पर उनके भरोसे को दर्शाती है।

समाधान शिविर में नगर निगम जॉइंट कमिश्नर गजेंद्र सिंह, एचएचवीपी स्टेट अधिकारी प्रदीप कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)