गुरुग्राम, अगस्त । समस्त हिन्दू समाज के तत्वावधान में आयोजित ब्रजमण्डल जलाभिषेक यात्रा का शुभारंभ सेक्टर-12 स्थित गुफा वाले मंदिर, गुरुग्राम से हुआ। यात्रा में भगवान शिव के जलाभिषेक हेतु पवित्र गंगाजल हरिद्वार से श्री सुरेन्द्र सैनी जी लेकर आए, जिसके पश्चात विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर यात्रा प्रारम्भ की गई।
यात्रा संयोजक धर्मेन्द्र फौजी के नेतृत्व में विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत मंत्री श्री यशवंत शेखावत जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सेक्टर-12 मंदिर पहुंचे। मंदिर में पुरोहित श्री गोपाल कौशिक जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कराया।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद गुरुग्राम के जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र तंवर जी, जिला मंत्री श्री प्रवीण हिंदुस्तानी जी, सह मंत्री श्री गगनदीप जी और अधिवक्ता नवीन जी उपाध्यक्ष श्री राजेश अवस्थी जी, जिला सह प्रचार-प्रसार प्रमुख निकित सनातनी जी, दुर्गा वाहिनी से अमिता पाठक और विनोद बहिन जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सामाजिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों में श्रीमती उषा प्रिया दर्शनी जी एवं श्री सर्वप्रिय त्यागी जी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भी जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
पुलिस एस्कॉर्ट एवं भारी पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था के बीच हजारों श्रद्धालु यात्रा में सम्मिलित हुए। टोल प्लाजा पर अन्य श्रद्धालुओं के साथ सभी ने एकत्र होकर यात्रा को आगे बढ़ाया।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने क्रमशः श्री नल्हड़ महादेव मंदिर, श्री झिरकेश्वर मंदिर (फिरोजपुर झिरका) महादेव मंदिर तथा श्री शृंगार महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। प्रत्येक स्थान पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक उल्लास एवं भक्ति के वातावरण में सम्पूर्ण ब्रजमण्डल जलाभिषेक यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय रहा, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। विशेष रूप से मार्ग में अनेक स्थानों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण, केले, रूह अफ़ज़ा शरबत, शीतल पेय एवं पेयजल वितरित कर यात्रा का स्वागत किया तथा सामाजिक सद्भाव एवं भाईचारे का उत्कृष्ट संदेश दिया।
यात्रा की पूर्णाहुति के पश्चात विश्व हिन्दू परिषद एवं समस्त हिन्दू समाज के सभी पदाधिकारी एवं श्रद्धालु रात्रि में सकुशल गुरुग्राम लौटे।

