रिटायर्डमेंट के बाद भी समाज सेवा के कार्यों में रहे : एम.एस. श्योराण
किसान भवन में आयोजित हुआ रिटायर्ड पुलिस मिलन समारोह
फरीदाबाद, मई | पुलिस आफिसर्स रिटायर्ड एचपीएस(एसपी-डीएसपी) वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा द्वारा सैक्टर-16 स्थित किसान भवन में रिटायर्ड पुलिस मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि डीजीपी बुधराम फंसल ने कहा कि सर्विस के दौरान इमानदारी से कार्य करने वाले रिटायरमेंट के बाद सुखी जीवन जीते है और समाज के विकास के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि एक पुलिसकर्मचारी डयूटी के दौरान व रिटायरमेंट के बाद भी हमेशा समाज के कार्यों में लगा रहता है। वह हमेशा समाज के कार्य में अपना योगदान देने के लिए तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद भी समाज सेवी करनी चाहिए। इस मौके पर डीजीपी बुधराम फंसल ने एसोसिएशन के प्रधान रिटायर्ड आईपीएस महेंद्र सिंह श्योराण द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन आगे भी होते रहने चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में आए हुए लोगों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस के अफसरों ने जीवन में किए गए कार्यों का वर्णन किया। कार्यक्रम में मौजूद अफसरों ने शेर-शायरी सुनाकर लोगों का मनोरंजन भी किया और पुलिस की कार्यप्रणाली को दर्शाया। कार्यक्रम के आयोजन महेंद्र सिंह श्योराण ने धन्यवाद करते हुए कहा कि रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी अपने जन्मस्थान पर जाकर अपनों के बीच में जनहित के कार्य करें और वहां की समस्याओं को हल करवाएं। उन्होंने कहा कि सभी जहां पढ़़े हैं रिटायर्ड अधिकारी वहां जाकर वहां के विकास कार्यों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी 26 जनवरी व 15 अगस्त के कार्यक्रमों में भाग लेते हैं और बच्चों को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी को बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या, वातावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए पेड लगाने, साफ सफाई, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी-अपनी जगह कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर एस.पी., आई.जी., डीआईजी, एडीजीपी रैंक के अफसरों को सम्मानित किया गया। वहीं 70 वर्ष से अधिक उम्र के रिटायर्ड अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 पुलिस अधिकारियों को फूल माला व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीजीपी वीएन राय, संजय कुंडू डीजीपी हिमाचल, डीआईजी नागर, ईश कुमार डीजीपी सैंट्रल गर्वमेंट, शील मदान आईजीपी, कृष्ण डीआईजी, विनोद कौशिक डीआईजी, जगरूप पहलवान डीआईजी, इंद्र दत्त एसपी, काली रमन, सुखलाल एसपी, राजसिंह फौगाट एसपी, जगत सिंह एसपी, अनूप सिंह एसपी, बलबीर सिंह, सुखबीर त्यागी, एसोसिएशन के प्रधान सूबे सिंह लोहान, उपप्रधान रिटायर्ड एस.पी. पूर्ण चंद सिंह, रिटायर्ड एस.पी. प्रवीण मेहता, सैके्रटरी रिटायर्ड डीवाईएसपी साधुराम, सुरेंद्र सिंह, सतवीर, बलवान राणा, नवीन सहगल, साधु राम, ओमप्रकाश एचपीएस, धर्मपाल दलाल, मित्रपाल सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व लोग मौजूद थे।

