पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने 52 फुट ऊंचे मंदिर का करवाया नव निर्माण
फरीदाबाद, 29 अप्रैल। अरावली की गोद में बसे सूरजकुंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सत्य सिद्ध बाबा सत कुंड मंदिर में आज शिव परिवार की विधिवत स्थापना की गई। जिसमें 52 फुट ऊंचे मंदिर का निर्माण करवा कर पूर्व मंत्री करतार भड़ाना ने अपनी पत्नी, पुत्र एवं समालखा से विधायक मनमोहन भड़ाना, पुत्रवधु, पोते और पोती के साथ भगवान शिव परिवार की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। अनंगपुर, लकड़पुर, बदरपुर, तुगलकाबाद आदि आसपास के 25 गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।
सत्य सिद्ध बाबा सत कुंड के नाम से प्रसिद्ध यह मंदिर वर्षों से लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। हजारों साल पुराने इस पवित्र कुंड और मंदिर की आसपास के गांवों में विशेष मान्यता है। विशेष रूप से अनंगपुर और लकड़पुर गांव के लोग यहां बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए पूजा-अर्चना करते हैं। स्थानीय श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है।
अब इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता भगवान भोलेनाथ का 52 फीट ऊंचा भव्य मंदिर और उसकी दिव्य सुंदरता बन गई है। इस मंदिर का निर्माण में पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना करवाया है। इसमें विशेष रूप से सफेद मार्बल पत्थर का उपयोग करवाया गया है, जिसे स्पेन से विशेष तौर पर मंगवाया गया है। यह मार्बल हमेशा ठंडा रहता है और इसकी सफाई भी जल्दी तथा आसानी से हो जाती है, जिससे मंदिर की सुंदरता और भव्यता और अधिक बढ़ जाती जाएगी। इस मंदिर के भवन को बनाकर इसमें धार्मिक कार्यक्रम करके यहां भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय और नंदी महाराज सहित शिव परिवार की पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थापना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और पूजा.अर्चना में भाग लिया। इस 52 फुट के मंदिर के जीर्णोद्वार और निर्माण से लेकर भगवान शिव परिवार को स्थापित करने का कार्य करतार भड़ाना परिवार ने किया।
इस बारे में जानकारी देते हुए पूर्व सहकारिता मंत्री करतार सिंह भड़ाना और उनके पुत्र समालखा से विधायक मनमोहन भड़ाना ने बताया कि यह मंदिर क्षेत्र की आस्था और संस्कृति का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि मंदिर में शिव परिवार की स्थापना होने से श्रद्धालुओं की आस्था और अधिक मजबूत होगी तथा क्षेत्र में धार्मिक वातावरण को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, शांति और सकारात्मकता का संदेश देते हैं।
इस मौके पर मोहना मार्किट कमेटी के चेयरमैन मार्केट कमेटी संदीप टोंगर, राकेश भड़ाना, ओमपाल टोंगर, कुलदीप बंधवाड़ी, सुखबीर भड़ाना, कुलप्रकाश अवाना, मधु भड़ाना, राजबीर सरपंच मुख्य रूप से मौजूद रहे। अंत में भण्डारे का आयोजन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)