दो आरोपियों को किया जा चुका है पहले ही गिरफ्तार

 

फरीदाबाद | पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश में फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में अपराध शाखा DLF की टीम ने सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवल भडाना की हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 28 सितंबर को सराय ख्वाजा निवासी नवल खटाना की चोट मार का हत्या कर दी गई थी, जिस संबंध में उसकी पत्नी की शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में चार नामजद आरोपीय सहित अन्य पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने आगे बताया कि क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी विक्की @ मोनू(27) वासी सराय ख्वाजा फरीदाबाद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विक्की @ मोनू(27) अपने साथी योगेंद्र यादव @ योगी व योगेंद्र @ गोलू के साथ घायल नवल को योगेंद्र यादव @ योगी के मकान में ले गये और एक कमरे में बंद कर वहां से चले गये।

अभिजीत व योगेंद्र उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है, पुलिस रिमांड के दौरान अभिजीत से एक सुआ व एक जींस की पेंट तथा योगेंद्र @ गोलू से एक स्कूटी बरामद हुई है।

आरोपी विक्की @ मोनू को माननीय न्यायलय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785, +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)