फरीदाबाद }  बता दें कि पुलिस थाना मुजेसर में महेश चंद वासी गाजीपुर, नंगला रोड, फरीदाबाद ने दी अपनी शिकायत मे आरोप लगाया कि वह एक फैक्ट्री में प्लांट हेड के तौर पर काम करता है तथा उसी फैक्ट्री में आकाश नाम का ड्राइवर भी काम करता था, जो शराब पीकर गाडी चलाता था और फैक्ट्री के अन्य कर्मचारियों के साथ लड़ाई झगड़ा भी करता था जिसके कारण उसे नौकरी से निकाल दिया था। 16 मई की रात को जब शिकायतकर्ता घर जा रहा था तभी आकाश और उसके तीन साथियों ने उसको रास्ते में रोक कर मार पिटाई की, जिसमें उसका पैर टूट गया तथा वह घायल हो गया। । जिस संबंध में पुलिस थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं मे मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना मुजेसर की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश, प्रदीप व विकाश वासी गाँव नवादा, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी आकाश ने अपनी गाड़ी अनुबंधन पर फैक्ट्री में लगा रखी थी। उसके गलत व्यवहार और काम के समय शराब पीने की आदत को देखते हुए फैक्ट्री के प्लांट हेड ने उसकी गाड़ी का अनुबंधन खत्म कर दिया। जिसकी रंजिश रखते हुए आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर फैक्ट्री के प्लांट हेड को पिटने की योजना बनाई और 16 मई को अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की व उसका पैर तोड़ दिया।

आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)