डिजिटल अरेस्ट कर 77 लाख की ठगी

Spread the love

साइबर थाना NIT की टीम ने 3 और आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: बता दें कि साइबर थाना NIT में सेक्टर 21C निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक अंजान नम्बर से व्हाट्सप कॉल आया। जिन्होंने अपने आप को मुंबई क्राईम ब्रांच से बताया और कहा कि आपके आधार कार्ड का प्रयोग करके केनरा बैंक में आपके नाम से अकांउट खुलवाकर उस अकांउट में जेट एयरवेज के मालिक के साथ धोखाधड़ी का पैसा डलवाया है। इस धोखाधड़ी में आपका नाम केस में आया हुआ है और यदि तुम इस केस में से अपना नाम कटवाकर, केस का निपटारा करना चाहते हो तो हमारे बतलाये अनुसार बैंक खाता में पैसा डाल दिजिए। जिसके बाद ठगों ने उसे गिरफ्तारी का डर दिखा कर 77,00,000 रूपये ऐंठ लिये। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना NIT ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी साहिल वासी गांव सुधार लुधियाना हाल कान्हा सिटी जिला मेरठ उत्तरप्रदेश, विवेक कुमार वासी गांव सरसवा, जिला मेरठ उत्तरप्रदेश व अर्श रिजवी वासी इस्लामनगर, जिला मुज्जफरनगर, उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि सभी आरोपी ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाते थे। साहिल गारमेंटस की दुकान चलाता है तथा 12वी पास है। वहीं विवेक ने ITI कर रखी है और अभी बेरोजगार है। अर्श रिजवी वैल्डिंग का काम करता है और 12वीं पास है।

आगामी पुछताछ के लिए आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

  • Related Posts

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना NIT की टीम ने लिंक भेज फोन हैक करके खाता से…

    Continue reading
    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस, अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने साइबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव