डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने की कार्रवाई

Spread the love

दो मोटरसाइकिल पर सवार 6 आरोपियों ने दिया था घटना को अंजाम

फरीदाबाद | पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने थाना छायंसा क्षेत्र के अंतर्गत हुई डकैती की वारदात को सुलझाते हुए 3 आरोपित को किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिओम cc cb pump   hh JLLवासी गांव अटाली ने थाना छायंसा में दी अपनी शिकायत में बतायाe कि उसकी गुप्ता होटल बल्लभगढ़ के पास परचून की दुकान है। दुकान पर उसके गांव का एक लड़का तोयस भी काम करता है। 16 मई को शिकायतकर्ता व तोयस दुकान बंद करके मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव अटाली जा रहे थे। समय करीब 9:30 बजे रात जब अटाली आटा मिल के सामने पहुंचे तो उनके बराबर में दो मोटरसाइकिल वाले आये और एक आरोपी ने उसकी चलती हुई मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली, जिससे उसकी मोटरसाईकिल बंद हो गई। दोनों मोटरसाईकिल पर तीन-तीन लड़के सवार थे और उनके हाथ में हथोड़ा और लोहे की राड थी। सभी लड़कों ने उसके व तोयस के साथ मारपीट की तथा हथोड़ा व रेड से मारकर चोंट पहुंचाई। उनमें से एक लड़के ने शिकायतकर्ता की पेंट की जेब से ₹80000 से ₹100000 छीन लिये। जिस शिकायत पर थाना छायंसा में डकैती की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त अपराध ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने कार्यवाही करते हुए 3 आरोपित पवन(19) व मोहित(19) वासियान ऊंचा गांव बल्लभगढ़ तथा फिरोज (19) वासी गढ़खेड़ा को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने अपने तीनों अन्य साथियों के साथ मिलकर दो अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार होकर 16 मई की रात को अटाली गांव से पहले एक मोटरसाइकिल चालक के साथ डकैती के वारदात को अंजाम दिया था।

उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पूछताछ वह बरामदगी के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

  • Related Posts

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    Spread the love

    Spread the love पूर्व सांसद भड़ाना ने गांव बड़ौली में तोडफ़ोड़ के विरोध में चल रहे धरने को दिया समर्थन फरीदाबाद, 14 दिसम्बर। फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना…

    Continue reading
    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन   फरीदाबाद | सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समापन हो गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल