जिला में अवैध खनन पर कड़ा पहरा, प्रशासन की सतत निगरानी

Spread the love

– गत रात्रि बड़खल क्रेशर जोन रोड पर सक्रीय रही जांच टीम

फरीदाबाद, 26 मई। खनन विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडुरंग और फरीदाबाद के उपायुक्त विक्रम सिंह के स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप, जिला में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। इसी कड़ी में गत रात्रि जिला खनन अधिकारी कमलेश बिधलान के नेतृत्व में खनन विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने बड़खल क्रेशर जोन रोड से सटे क्षेत्रों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया।

इस दौरान टीम ने सक्रियता दिखाते हुए कई संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की और खनन गतिविधियों से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल की। जिला प्रशासन का यह कदम न केवल खनन माफियाओं को सख्त संदेश देता है, बल्कि खनन क्षेत्र में पारदर्शिता और कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के तहत, खनन विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडुरंग स्वयं विभागीय गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर रहे हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य खनन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और अवैध खनन को समाप्त करना है। महानिदेशक के आदेशों के अनुसार, विभागीय टीम पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है और सभी आवश्यक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

जिला खनन अधिकारी कमलेश बिधलान ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी वाहनों के पास वैध ई-रवाना बिल पाए गए। उन्होंने यह भी बताया कि चेकिंग के दौरान किसी भी स्थान पर अवैध खनन की गतिविधि नहीं पाई गई है, और यदि कहीं भी नियमों का उल्लंघन होता है, तो वे तुरंत आवश्यक कार्रवाई करेंगी। खनन विभाग की टीम राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों और अन्य प्रमुख रास्तों पर लगातार सक्रिय रूप से तैनात है। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में उन स्थानों पर जहां अवैध खनन की संभावना अधिक है, वहां पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके अंतर्गत जिले के विभिन्न इलाकों में औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। हरियाणा सरकार का स्पष्ट और मजबूत निर्णय है कि राज्य में अवैध खनन किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं होगा और इसमें संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। श्रीराम मंदिर तालाब वाली गली ओल्ड फरीदाबाद में होने वाली 22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन