बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नालों एवं ड्रेनेज का व्यापक सफाई अभियान जारी: डीसी

Spread the love

 

– 30 मई से जिला में चल रहा है व्यापक नाला सफाई अभियान, एचसीएस अधिकारी कर रहे हैं निगरानी

– सफाई से पहले और बाद की जिओ टैगिंग फोटो को पोर्टल पर अपलोड कर रिपोर्ट दे रहे अधिकारी

 

फरीदाबाद, 03 जून |  मानसून से पूर्व जलभराव की समस्या से निपटने तथा क्षेत्र में समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन सक्रिय रूप से कार्यरत है। उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह के निर्देशानुसार जिला में नालों एवं ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का कार्य निरंतर चल रहा है और प्रशासन द्वारा सफाई कार्य की निगरानी की जा रही है।

डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि इस बार मानसून से पहले नालों की समुचित सफाई सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए क्षेत्रवार निरीक्षण किया जा रहा है और संबंधित अधिकारियों को सफाई कार्य की निगरानी एवं सत्यापन की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। जहां-जहां से सिल्ट, कचरा, प्लास्टिक या अन्य अवरोधक सामग्री हटाई जा रही है, उन्हें निर्धारित स्थानों पर वैज्ञानिक ढंग से निस्तारित किया जा रहा है, ताकि वे दोबारा जलनिकासी में बाधा न बन सकें। उन्होंने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष सफाई दलों को तैनात किया गया है, जो आधुनिक उपकरणों की सहायता से मलबा, कचरा एवं अन्य अवरोधों को हटाकर जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त कर रहे हैं।

डीसी ने आदेश दिया कि सफाई कार्य शुरू करने से पहले और सफाई कार्य के बाद की जिओ-टैग की गई फोटो पोर्टल पर अपलोड की जा रही है, ताकि सफाई कार्य की समीक्षा की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्वयं मौके पर जाकर सफाई कार्य का निरीक्षण करें और यदि सफाई कार्य में कोई कमी पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

इन नालों एवं ड्रैनो की सफाई की गई:
जिला में जलभराव की समस्या से निपटने और साफ-सफाई को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन द्वारा 30 मई से मुख्य स्थलों पर व्यापक नाला और डिस्पोजल सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के अंतर्गत नालों की सफाई से पहले और बाद की स्थिति की निगरानी एचसीएस स्तर के अधिकारियों द्वारा की जा रही है, जिससे कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। इसी क्रम में आज प्रतापगढ़ साइफन के पास गौछी ड्रेन, पल्ला गांव में ड्रेन और नाला, सराय ड्रेन, एनआईटी-02 क्षेत्र, एसी नगर नाला, सेक्टर-91 शिवा कॉलोनी, बड़खल विलेज नाला और बुढ़िया नाले की सफाई की गई। प्रशासन का यह अभियान मानसून से पहले जल निकासी को सुचारु बनाने और नागरिकों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में एक ठोस प्रयास है।

  • Related Posts

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद,  दिसम्बर। डीसी आयुष सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन मे स्वास्थ्य विभाग जिला फरीदाबाद द्वारा विशेष टीकाकरण सप्ताह का आयोजन 15 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2025 तक किया…

    Continue reading
    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    Spread the love

    Spread the love  वायु प्रदूषण पर नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने एंटी स्मोकगन मशीन गाड़ियों सहित वॉटर टैंकरों तथा स्वीपिंग मशीनों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    श्री रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे

    श्री रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे