जिला फरीदाबाद में शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई यूपीएससी/संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा: डीसी विक्रम सिंह

Spread the love

– मंडलायुक्त संजय जून एवं उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने संयुक्त रूप से किया यूपीएससी/संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण

– जिला फरीदाबाद में 63 परीक्षा केन्द्रों पर 2 शिफ्टों में आयोजित की गई यूपीएससी/संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा

फरीदाबाद, 25 मई। फरीदाबाद मंडल के मंडलायुक्त संजय जून एवं फरीदाबाद जिला उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने आज रविवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा ली जाने वाली परीक्षा के लिए जिला फरीदाबाद में स्थापित किये गये 63 परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त विक्रम सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया जिससे कि आयोजित की जा रही परीक्षा में किसी भी प्रकार की कोई खामी न रहे और परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

मंडलायुक्त एवं उपायुक्त ने क्रमवार सेक्टर 15 स्थित विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल, सेक्टर 14 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल और मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 9 स्थित डीसी मोडल सीनियर सेकेंड्री स्कूल व डिवाइन पब्लिक स्कूल सहित सेंट एंटोनी कोंवेंट स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं, बिजली, पंखे, जैमर, पेयजल, शौचालय और साफ सफाई सहित अन्य उचित व्यवस्था प्रबंध के बारे में सेंटर सुपरवाइज़र से जानकारी लेकर सभी व्यवस्थाओं की जांच की और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

जिला फरीदाबाद में शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई दोनों चरणों की परीक्षा: डीसी

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला फरीदाबाद में 63 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गयी यूपीएससी/संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई है। जिसमें किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यूपीएससी द्वारा यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गयी जिसमें पहला चरण प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरा चरण दोपहर 02:30 बजे से सायं 04:30 बजे आयोजित हुआ।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता कुमारी ने राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फरीदाबाद का नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन