विश्व तंबाकू निषेध दिवस : युवाओं को तंबाकू और धूम्रपान से दूर रहने की अपील: डॉ. प्रबल रॉय

Spread the love

फरीदाबाद, 31 मई। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एकॉर्ड अस्पताल के सर्जरी विभाग के चेयरमैन डॉ. प्रबल रॉय ने युवाओं से तंबाकू और धूम्रपान से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि हर माह 5 से 7 युवा तंबाकू जनित कैंसर की समस्या लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि कम उम्र में बड़ों जैसा दिखने की चाह और शौक में बीड़ी-सिगरेट के धुएं के छल्ले उड़ाने की लत युवाओं को इस जानलेवा जाल में फंसा रही है।

डॉ. रॉय ने कहा कि शुरुआत में यह आदत मज़ेदार और फैशनेबल लगती है, लेकिन धीरे-धीरे यह लत बन जाती है। लोग इसे तनाव कम करने का तरीका मान लेते हैं, पर जब स्वास्थ्य पर असर दिखने लगता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। तंबाकू में मौजूद निकोटिन जैसे केमिकल शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं। एक सिगरेट में लगभग 9 मिलीग्राम निकोटिन होता है, जो जलने के बाद रिएक्शन कर टार बनाता है। यह टार फेफड़ों की सतह पर जमकर उन्हें नुकसान पहुंचाता है।

तंबाकू और धूम्रपान से फेफड़े, मुंह, गले, कंठ और श्वासनली का कैंसर होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। खैनी, गुटखा और पान मसाले जैसी चीजें भी उतनी ही हानिकारक हैं। इनका असर धीरे-धीरे शरीर को अंदर से खोखला कर देता है।

बचाव के उपाय
डॉ. रॉय ने तंबाकू छोड़ने के लिए कुछ उपाय भी सुझाए। उन्होंने कहा कि इसकी मात्रा धीरे-धीरे कम करें और अपनी लत छोड़ने की बात परिजनों व दोस्तों को बताएं ताकि वे भी सहयोग करें। चाय, कॉफी, शराब जैसे उत्प्रेरक से दूरी बनाएं। तनाव की स्थिति में बाहर घूमने के बजाय कोई पसंदीदा चीज चबाएं। अपने पास तंबाकू से जुड़ी कोई वस्तु न रखें और दिन में थोड़े-थोड़े अंतराल पर पांच बार हल्का भोजन करें।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी सेहत को गंभीरता से लें और तंबाकू जैसे ज़हर से खुद को बचाएं, क्योंकि हर कश के साथ ज़िंदगी कम होती जा रही है।

  • Related Posts

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    Spread the love

    Spread the love  किसानों के घर तोड़ने नहीं देंगे- सुमित गौड़   फरीदाबाद | फरीदाबाद, बड़ोली और प्रहलादपुर गांवों में किसानों के घर तोड़े जाने और प्रशासनिक दमन के खिलाफ…

    Continue reading
    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद, 9 दिसंबर |  डॉ. सुखान्त मजुमदार, केंद्रीय राज्य मंत्री (शिक्षा), भारत सरकार ने देशभर के सभी फाइनलिस्टों को वर्चुअली संबोधित करते हुए युवाओं को भारत के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव