– पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में रैंप वॉक ने दर्शकों की वाहवाही बटोरी
– दो दिवसीय उत्सम में तकनीकी, सांस्कृतिक, साहित्यिक और रचनात्मक क्षेत्रों के 50 से अधिक कार्यक्रम आयोजित


फरीदाबाद, 10 अप्रैल |  जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद का दो दिवसीय वार्षिक टेक्नो-कल्चरल फेस्टिवल एलिमेंट्स कलमायका 2026 छात्रों, शिक्षकों और प्रतिभागियों के लिए जीवंत भागीदारी और भरपूर उत्साह भरा रहा।
दो दिनों में विश्वविद्यालय परिसर निरंतर गतिविधियों का केंद्र बन गया, जहां तकनीकी, सांस्कृतिक, साहित्यिक और रचनात्मक क्षेत्रों के 50 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। फेस्टिवल के विशेष आकर्षण में नटराज क्लब द्वारा प्रस्तुत उद्गम कार्यक्रम रहा। पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में सभी प्रमुख राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभागियों द्वारा किया गया भव्य रैंप वॉक ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। इसी प्रकार, नटराज क्लब द्वारा वेस्टर्न वेशभूषा में रैंप वॉक भी आयोजित की गयी।
तकनीकी कार्यक्रमों में रोबो वॉर, रोबो रेस, लाइन फॉलोअर चैलेंज, आइडियाथॉन, कोड कैडेट और ड्रोन रेस मुख्य आकर्षण रहे। खासकर रोबो वॉर ने छोटे-छोटे एरिनों में रिमोट कंट्रोल मशीनों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों से इंजीनियरिंग और रणनीति का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने परिसर के हर कोने में जान डाल दी। बैटल ऑफ बैंड्स, उद्गम, फोक लोर, शैडो एक्ट, रैंप वॉक, स्टेज प्ले, रैप रायट और फ्लैशमॉब जैसी प्रस्तुतियों में छात्रों की भरपूर भागीदारी देखी गई। बैटल ऑफ बैंड्स में ऑन रॉक्स बैंड की उच्च ऊर्जा वाली परफॉर्मेंस ने दर्शकों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया।
रचनात्मक अभिव्यक्ति के क्षेत्र में कैनवास पेंटिंग, टैटू आर्ट, शू पेंटिंग और “पीस ऑफ सोलस” थीम पर पोस्टर मेकिंग जैसी गतिविधियां छाई रहीं। छात्रों ने विविध व्यक्तित्वों और दृष्टिकोणों को अपनी कलाकृतियों के माध्यम से उकेरा। विभिन्न छात्र क्लबों ने दीवार चित्रण, इंस्टॉलेशन्स और नवाचारी कैंपस सजावट के जरिए फेस्टिवल को आकर्षक बनाया।
फेस्टिवल में स्वास्थ्य और जागरूकता की पहल को भी विशेष स्थान दिया गया। विन्यास योग सत्र, डीआईवाई ग्रीन प्लांटर्स जैसी पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियां और सामाजिक जागरूकता अभियान चले। यूथ रेड क्रॉस टीम ने पूरे कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा सहायता और इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध कराई।
मुख्य स्टेज, ऑडिटोरियम, शकुंतलम हॉल, कैफेटेरिया और एमबीए पार्क सहित विभिन्न स्थानों पर समानांतर गतिविधियां आयोजित हुईं। रोबो सॉकर, ऑटोमोटिव क्विज, ब्रिज डिजाइन, लेजर वेब और देव एरिना जैसे कार्यक्रमों ने प्रतिभागियों को व्यस्त रखा, जबकि ख्वाब-ए-अल्फाज और रंगमंच जैसी साहित्यिक गतिविधियों ने बौद्धिक आयाम प्रदान किया।
डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. प्रदीप डिमरी अपनी पूरी टीम और छात्र स्वयंसेवकों के साथ सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित कर रहे हैं। दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण स्टार नाइट है, जिसमें डीजे सूटअप मुख्य स्टेज पर परफॉर्मेंस देंगे, और फेस्टिवल का समापन हो जाएगा।
000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)