– विद्यार्थियों ने रंगोली, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

– ‘मेरे सपने का भारत’ विषय पर विद्यार्थियों ने व्यक्त किए अपने विचार

 

फरीदाबाद, 19 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, अभिव्यक्ति कौशल एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत विद्यालय स्तर पर रंगोली, भाषण, चित्रकला, सुलेख एवं लेखन प्रतियोगिताओं के साथ-साथ प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

अभियान के अंतर्गत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एन.आई.टी.-1, श्री विश्वकर्मा उच्च विद्यालय, गांव छायंसा स्थित गोल्ड फील्ड पब्लिक स्कूल, राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला, छायंसा” तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाड़सैंतली में भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सुलेख कॉन्वेंट स्कूल में लेखन प्रतियोगिता तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल फरीदाबाद. में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। वहीं एस.एस.वी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एनडीपीएस स्कूल सेक्टर-75 फरीदाबाद और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिजोपुरमें रंगोली प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

“विकसित भारत” विषय पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर- 15 स्थित विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में किया गया। इसी प्रकार “मेरे सपने का भारत – सेवा संकल्प अभियान” विषय के अंतर्गत विद्यालय, ब्लॉक एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए परमहंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खेड़ी कलां में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताओं के अंतर्गत टॉर्च बियरर्स कॉन्वेंट स्कूल भैंसरावली, एनआईटी-5 स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुजेसर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव मादलपुर स्थित राजकीय माध्यमिक संस्कृत प्राथमिक पाठशाला, पी. पी. कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जीआर पब्लिक स्कूल गौंछी, गीता पब्लिक स्कूल गांव मच्छगर, सेक्टर- 55 स्थित गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नव ज्योति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, छांयसा, एवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संजय कॉलोनी सेक्टर-23 स्थित निवेदिता शिक्षा सदन हाई स्कूल, मोहना गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा जतिन पब्लिक स्कूल बुख़ारपुर सहित विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इसके अलावा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खंडावली एवं गांव मुजेड़ी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “बदलता भारत – न्यू इंडिया” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खंडावली में विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई रचनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को रचनात्मक अभिव्यक्ति के साथ-साथ देश के विकास, सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)