फरीदाबाद, 28 अप्रैल। जाट संस्था फरीदाबाद की आम सभा में अगले तीन साल के लिए जितेंद्र मोर को प्रधान, राजेश खीचड़ को महासचिव और सुरेश मलिक को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया। इस से पहले विगत 12 अप्रैल को संस्था की मीटिंग में पिछली कार्यकारिणी के द्वारा किये गए कामों का ब्यौरा दिया। नवनियुक्त प्रधान जितेंद्र मोर ने कहा कि समाज के द्वारा जो जिम्मेदारी दी है, उसको ईमानदारी से पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर नवनियुक्त महासचिव राजेश कुमार ने कहा कि अगले तीन साल संस्था को आधुनिक  तकनीकी के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। वेबसाइट और बाकी सभी कामों को किया जाएगा।
इस अवसर पर जाट संस्था फरीदाबाद के संरक्षक और वर्तमान में कोषाध्यक्ष सुरेश मलिक ने कहा कि हम दोबारा से नए सदस्य जोड़ेंगे और कोशिश रहेगी कि कोई भी काम धन के कारण न रुके। इस अवसर पर महेंद्र दलाल चुनाव अधिकारी, हवा सिंह ढिल्लो, श्रीभगवान अहलावत, राजकुमार मलिक, वजीर सिंह रेढू, शमशेर कादयान, अनिल दहिया, संदीप राठी, वेदपाल दलाल, योगेश शिवाच, आजाद सांगवान उपस्थित रहे।
प्रधान जितेंद्र मोर ने बताया कि जल्द ही फरीदाबाद के अलग-अलग क्षेत्रों से कमेटी में पदाधिकारियों को शामिल करके काम किये जायेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)