शहर की सुंदरता बनाए रखने के लिए सभी शहरवासियों से सहयोग की अपील

 

फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त (कमिश्नर )श्री धीरेंद्र खड़गटा ने शहर की सुंदरता बनाए रखने के लिए सभी शहरवासियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद और बल्लभगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बने फ्लाईओवरों की दीवारों को आकर्षक बनाने के लिए विशेष पेंटिंग करवाई जा रही हैं। इन दीवारों पर चित्रकारों द्वारा प्राचीन भारतीय कला, सांस्कृतिक झलकियों और भारतीय सेना के लड़ाकू विमानों जैसी प्रेरणादायक आकृतियों को उकेरा जा रहा है, जिससे शहर की सुंदरता में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है और आवागमन करने वाले नागरिकों को एक सकारात्मक व सौंदर्यपूर्ण वातावरण का अनुभव होता है।

नगर निगम आयुक्त ने कहा कि इन पेंटिंग्स का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाना है। इसलिए यह सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है कि इन कलाकृतियों को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति इन दीवारों या अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अपने होर्डिंग, पोस्टर, बैनर या किसी प्रकार का प्रचार सामग्री चिपकाते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ नगर निगम अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

श्री खड़गटा ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें और सार्वजनिक स्थलों की सौंदर्यता को बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)