– मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए श्रद्धालुओं ने हरियाणा सरकार का किया आभार व्यक्त
पलवल, 8 मई। हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत पलवल के श्रद्धालुओं ने पवित्र तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब पहुंचकर विभिन्न ऐतिहासिक गुरूद्वारों के दर्शन किए तथा इस यात्रा के माध्यम से श्रद्धालु सिख धर्म की महान परंपराओं, गुरुओं के बलिदान और पौराणिक इतिहास से रूबरू हुए। श्री नांदेड़ साहिब स्थित यह पवित्र स्थल सिखों के पांच तख्तों में से एक है।

श्री हजूर साहिब यात्रा में शामिल विनोद कुमार, सुभाषचंद सेठी, संतोख, गुरनाम सिंह, प्रीतम सिंह, छिंदो बाई, महेन्द्रो बाई, प्रेम कौर आदि श्रद्धालुओं ने गुरूद्वारा संगत साहिब, गुरुद्वारा शिकार घाट, माता साहिब कौर गुरुद्वारा, हीरा घाट गुरुद्वारा, गुरु गोविन्द सिंह जी गुरुद्वारा लाल चौक महाराष्ट्र नांदेड़ सहित अन्य धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना उनके लिए एक यादगार और आध्यात्मिक अनुभव साबित हो रही है। सरकार द्वारा यात्रा, आवास, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की गई है, जिससे बुजुर्गों और महिलाओं को काफी सुविधा मिल रही है। श्रद्धालुओं ने हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करती हैं तथा नई पीढ़ी को अपने इतिहास और परंपराओं से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)