– मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए श्रद्धालुओं ने हरियाणा सरकार का किया आभार व्यक्त
श्री हजूर साहिब यात्रा में शामिल विनोद कुमार, सुभाषचंद सेठी, संतोख, गुरनाम सिंह, प्रीतम सिंह, छिंदो बाई, महेन्द्रो बाई, प्रेम कौर आदि श्रद्धालुओं ने गुरूद्वारा संगत साहिब, गुरुद्वारा शिकार घाट, माता साहिब कौर गुरुद्वारा, हीरा घाट गुरुद्वारा, गुरु गोविन्द सिंह जी गुरुद्वारा लाल चौक महाराष्ट्र नांदेड़ सहित अन्य धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना उनके लिए एक यादगार और आध्यात्मिक अनुभव साबित हो रही है। सरकार द्वारा यात्रा, आवास, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की गई है, जिससे बुजुर्गों और महिलाओं को काफी सुविधा मिल रही है। श्रद्धालुओं ने हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करती हैं तथा नई पीढ़ी को अपने इतिहास और परंपराओं से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

