-मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने वीसी के माध्यम से दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पलवल में भी होगा विशेष आयोजन


पलवल, 8 मई। 
मुख्यमंत्री हरियाणा के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने शुक्रवार को चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर बताया कि स्वतंत्र भारत में सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण एवं उद्घाटन के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 11 मई 2026 को सोमनाथ मंदिर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में एक भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन माध्यम से देशवासियों को अपना संदेश भी देंगे, जिसका विभिन्न स्थानों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।
बैठक के दौरान प्रदेशभर के शिवालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस अवसर पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की।
मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने बताया कि मई 1951 में स्वतंत्र भारत में सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण एवं उद्घाटन का ऐतिहासिक कार्य संपन्न हुआ था, जिसके 75 वर्ष अब पूर्ण हो रहे हैं। बारह ज्योतिर्लिंगों में प्रथम माने जाने वाला सोमनाथ मंदिर सदियों से राष्ट्रीय दृढ़ता, अदम्य विश्वास एवं अटूट आस्था का प्रतीक रहा है।
बैठक में उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने आश्वस्त किया कि जिला पलवल में सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। लाइव प्रसारण की व्यवस्था के लिए कार्यक्रम स्थल पर एलईडी स्क्रीन एवं बेहतर इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 11 मई को पलवल जिले में आयोजित कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण की जाएं, ताकि कार्यक्रम भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)