पृथला विधायक ने केन्द्रीय राज्यमंत्री के समक्ष उठाए सडक निर्माण, कैमिकल युक्त पानी, आरओबी व चौपाल निर्माण तथा लंबित समस्याओं के निराकरण व विकास के मुद्दे
पलवल, 9 मई। पृथला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया ने एक बार फिर से पृथला विधानसभा क्षेत्र में जनहित से जुडे मुद्दों को बुलंद आवाज में उठाते हुए क्षेत्र की टूटी सडक़ों की खस्ता हालत, सडकों के निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग, बिजली-पानी, चिकित्सा, गावों में जलभराव व लंबित समस्याओं के निराकरण व विकास की प्रमुख मांगों को लेकर सरकार व जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्र उठाए हैं। इस बार उन्होंने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के समक्ष अपने क्षेत्र के मुद्दों को बुलंद आवाज में उठाते हुए केन्द्रीय मंत्री के समक्ष जिला प्रशासन के तमाम बडे अधिकारियों के समक्ष खुलकर पृथला क्षेत्र में निर्माणाधीन सडकों में घटिया सामग्री लगाए जाने के आरोप लगाते हुए विजिलेंस की जांच कराए जाने की मांगकी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले विधानसभा-सत्रों में सडक़ों की असल जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया था तथा उनकी मांग पर सरकार ने क्षेत्र की अनेकों सडक़ों के नव-निर्माण की घोषणा की जिसके लिए वह धन्यवाद व्यक्त करते हैं लेकिन इनमें से आजतक बहुत सी सडकों पर कार्य शुरू ही नहीं हुआ और जिन सडकों का निर्माण हुआ है उनमें ठेकेदारों ने घटिया किस्म की सामग्री लगाई है और मात्र 3-4 महिने में ही यह सडक उखडनी शुरू हो गई हैं, इसलिए इस बडे भ्रष्टाचार की विजिलेंस से जाचं होनी चाहिए। उन्होंने अलावलपुर-मोहना रोड, दूधौला-पृथला-ततारपुर, जटौला-असावटी रोड, फिरोजपुर से जनौली-नयागांव अलावलपुर पुल तक सडक, मांदकौल से कटेसरा व अलावलपुर से कटेसरा सडक सहित शेष सडकों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जाए तथा ठेकेदारों को हिदायत दी जाए कि वह अच्छी क्वालिटी की सामग्री का प्रयोग करें जिससे कि सडक जल्द खराब न हों। वहीं नया गांव से जनौली-मांदकौल जाने वाली नगर परिषद पलवल क्षेत्र में बनी सडक के बीचों-बीच सीवर लाईन के धंसने का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा।
वहीं उन्होंने बघौला से जनौली सडक मार्ग पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के जल्द निर्माण का भी मुद्दा उठाया वहीं कुरारा साहपुर में जनरल चौपाल बनाए जाने की मांग रखी। इसके अलावा बिजली की समस्या उठाते हुए आमरू फीडर से बिजली सप्लाई नहीं होने से गांव आमरू, दूघौला, सिंकदरपुर आदि कई गावों में बिजली की समस्या बनी हुई है। इसके अलावा अलावलपुर बस अड्डा के पास बने पुराने अस्पताल के जर्जर भवन को तोडकर नया भवन बनाए जाने की मांग भी खुलकर रखी।
विधायक रघुबीर तेवतिया ने आगरा कैनाल में दूषित कैमिकल युक्त पानी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ओखला बैराज से यमुना में दिल्ली की कंपनियों का कैमिकल युक्त पानी आ रहा है जो आगरा नगर के माध्यम से पृथला क्षेत्र सहित समूचे पलवल और फरीदाबाद में आ रहा है, जिससे किसान की फसल जहरीली हो रही है। हालात यह है कि कई गावों में कैंसर व काला पीलिया जैसी गंभीर बिमारियां फैल रही हैं इसलिए आगरा कैनाल व गोंछी ड्रेन पर वाटर ट्रीटमैंट प्लांट बनाया जाए।
क्या कहते हैं केन्द्रीय राज्यमंत्री कृषणपाल गुर्जर
केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पृथला के विधायक रघुबीर तेवतिया द्वारा उठाए गए मुद्दों पर संज्ञान लेते हुए जहां जहां तुरन्त सडक निर्माण कार्य की विजिलेंस जांच करवाने के निर्देश दिए और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने और रिकवरी करने की बात कही। वहीं कुरारा साहपुर में जनरल चौपाल बनाने के निर्देश भी दिए इसके अलावा आगरा नगर व गोंछी ड्रैन पर ट्रीटमेंट प्लांट बनवाने का भी आश्वासन दिया इसके अलावा बघौला-जनौली रोड पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य में जेती लाने व फिरोजपुर से जनौली-नयागांव अलावलपुर नगर पुल तक नगर परीषद से सडक निर्माण कराने के लिए नप चेयरमैन को निर्देश जारी किए। वहीं बिजली विभाग के एक्सीयन को आमरू फीडर से जल्द से जल्द बिजली सप्लाई चालू करने के भी निर्देश दिए। केन्द्रीय मंत्री गुर्जर ने स्पष्ट कहा कि भ्रष्टाचार को कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश एि कि पृथला विधायक द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दो को प्राथमिक्ता से पूरा करें क्योंकि भाजपा की सरकार सबका साथ-सबका विकास की नीति पर कार्य करतीं है।

