फरीदाबाद। डबुआ पाली रोड़ पर शनि अमावस्या पर भण्डारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने राहगीरों को आलू पूड़ी और हलवे का प्रसाद बांटकर उनसे आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर प्रवीण चौधरी ने कहा कि शनि जयंती हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण दिनों में एक है। इस दिन को न्याय के देवता और कर्मफलदाता भगवान शनि देव की जयंती के रूप में मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि, इसी तिथि पर भगवान सूर्य और छाया के पुत्र शनि का जन्म हुआ था। उन्होनें कहा कि शनि जयंती शनि देव की पूजा का सबसे महत्नपूर्ण दिन होता है, जिसमें भक्त श्रद्धा-भाव से पूजा, दान और मंत्र जाप करते हैं. शनि जयंती पर पूजा-पाठ और उपाय से शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत भी मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। प्रवीण चौधरी ने कहा कि ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को कर्म, न्याय, अनुशासन, संघर्ष और सफलता का कारक माना जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)