– 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा व स्नातक पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
फरीदाबाद, 18 जून। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों/ अभियानों का आयोजन किया जा रहा हैं। इस कड़ी में मंडल रोजगार कार्यालय, फरीदाबाद द्वारा उपमंडल रोजगार, बल्लबगढ़ के प्रांगन में दिनांक 19 जून 2026 को सुबह 10 बजे से एक जॉब फेयर कम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिला परिषद चेयरमैन विजय सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि जॉब फेयर में 5 से 8 निजी क्षेत्र के नियोजको व विभिन्न निशुल्क कौशल प्रशिक्षण केन्द्रों द्वारा भाग लिया जाएगा। जिसमें 10वी०, 12वी०, ITI, डिप्लोमा व स्नातक पास बेरोजगार युवाओं के समायोजन का प्रयास किया जायेगा। ऐसे विधार्थी जिन्होंने इस साल 12वीं की परीक्षा में भाग लिया हैं व भी इस अवसर का लाभ सकते हैं। युवाओं को व्यवसायिक मार्गदर्शन दिया जायेगा जो की उनको लाभप्रद सिद्ध होगा। PMIS के बारे में जानकारी, रोजगार विभाग की विभिन्न स्कीम खासतौर पर सक्षम युवा योजना के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग से आग्रह हैं की वे अपने बायोडाटा (Resume) की 4-5 प्रतियों को साथ लेकर उक्त मेले में भाग ले व इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं।

