फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अशोक रावल ने प्रदेश में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर मतदाताओं से बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता समय रहते अपने दस्तावेज और फॉर्म सही तरीके से जमा करें, ताकि किसी भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से न कटे।
अशोक रावल ने जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा से मांग की कि वर्ष 2002 की मतदाता सूची सभी बूथों पर उपलब्ध कराई जाए, जिससे लोगों को अपने परिवार के नाम ढूंढने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर मतदाताओं की हरसंभव सहायता करें।
उन्होंने बताया कि वे स्वयं तिगांव विधानसभा क्षेत्र के गांवों और कॉलोनियों के बूथों पर पहुंचकर लोगों की मदद कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने सेहतपुर, अगवानपुर और बसंतपुर के बूथों का दौरा कर मतदाताओं से बातचीत की और उन्हें एसआईआर प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया।
अशोक रावल ने कहा कि मतदाताओं को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन एसआईआर फॉर्म पूरी सावधानी और सही जानकारी के साथ भरना बेहद जरूरी है। छोटी-सी गलती भी मतदाता सूची से नाम हटने का कारण बन सकती है। उन्होंने बूथों पर तैनात बीएलओ से भी निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)