साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने मोहाली पंजाब से किया काबू

 

फरीदाबाद | APK फाईल भेजकर फोन हैक किया तथा 1,01000 रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया। घटनाक्रम में कार्रवाई करते हुए 28 जून को साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने 2 और आरोपितों को मोहाली पंजाब से गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान अमन(21) वासी बाडीवाला बिजनौर उत्तर प्रदेश व दिलखुस बिश्नोई(26) वासी जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

जांच में सामने आया कि घटनाक्रम में ठगी के पैसे प्रथम लेयर के चार खातों में गए थे। गौतम का प्रथम लेयर का खाता है। जिसमें ठगी के ₹50000 आए थे। आरोपी अमन ने लक्की से गौतम का खाता लेकर आगे दिलखुस को दिया था। अमन व दिलखुस की टेलीग्राम पर बात होती थी। दोनों 12वीं पास और बेरोजगार है। खाताधारक गोतम व लक्की को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों आरोपितों को मोहाली पंजाब से काबू किया गया है और आरोपित, वहां भी साइबर ठगी की फिराक में गए थे।

बता दें कि सेक्टर-20B वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 मई को उसके टेलीग्राम पर एक लिंक आया जिस पर उसने क्लिक किया तो एक APK फाईल उसके फोन में डाउनलोड हो गई और फोन हैक हो गया और अलग-अलग ट्रांजेक्सनस के जरिए उसके खाता से 1,01000 रुपये कट गये। शिकायत पर 19 जून को साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)