साइबर थाना की टीमों ने ₹19,56,500/- बरामद किये, ₹6,82,758/- खातों में फ्रिज

साइबर ठगी पर 1930 पर सूचित करें

 

फरीदाबाद| पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार प्रभावी कार्रवाही की जा रही है। जिसकेचलते 20 से 26 जून के बीच फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीम ने 41 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर ₹19,56,500/- बरामद किये हैं।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम ने 11 मुकदमों में कार्रवाई करते हुए 41 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी के 6 व सेंट्रल के 3 व बल्लभगढ साइबर थाना के 2 एक मामला शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने ₹19,56,500/- बरामद किये हैं। इसी प्रकार 391 शिकायतों का निस्तारण कर ₹6,82,758/- खातों में फ्रिज कराये हैं। यह कार्रवाई 20 से 26 जून के बीच एक सप्ताह के दौरान की गई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में विश्वास उर्फ जाय, सुजीत कुमार मंडल, अमित कुमार, सुयश मिश्रा, रविंद्र शर्मा, मनीष सैनी, शुभम, सुभाष, अरबाज खान, आशुतोष, अमित कश्यप, संजय, नीलू सिंह गुर्जर, अरुण, अवतार, अमन, प्रिंस, तेजश, राहुल अवस्थी, संदीप, नदीम, राम हर्ष, हर्षित मिश्रा, बिजेन्द्र सिंह, गोपाल दान, नागपाल सिंह, गगन, अनिल,गुरजंट सिंह, अमित सिंह, सुरेंद्र सिंह, जावेद अली, बलजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, पूजा शर्मा, कमल किशोर, जतिन बाबू ,राहुल गुप्ता व दो अपचारी बालकों के नाम शामिल है।

उन्होंने और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि आजकल ज्यादातर मामलो में शेयर बाजार में निवेश, टेलीग्राम पर टास्क, घर बैठे पैसे कमाने का लालच देकर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। आमजन बिना परिश्रम के लालचवश अपनी पूंजी को निवेश कर देते हैं और फिर ठगी का शिकार हो जाते हैं। फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि जागरूक बने, लालच में ना आयें। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)