सम्मोहित कर महिलाओं के गहने हड़पने के मामले में था वांछित, क्राईम ब्रांच उंचा गांव की कार्रवाई

 

फरीदाबाद| अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने 27 जून को आईएमटी क्षेत्र से 5000 रुपए के इनामी बदमाश का पीछे करते हुए काबू किया है। जिसकी पहचान मंजीत उर्फ मंजीया उर्फ शंकर वासी सुल्तानपुरी दिल्ली के रुप में हुई है। जिसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल मिली है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम को गुप्त सूत्रो से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपित मंजीत फरीदाबाद के मामलों में वांछित है और चोरी की मोटरसाइकिल पर आईएमटी क्षेत्र में वारदात की फिराक में है। जिस पर क्राईम ब्रांच टीम द्वारा सोतई पुल पर नाकाबंदी की गई और आरोपित को चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू किया गया। जिस संबंध में थाना सदर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी फरीदाबाद के 3 से 4 मामलों में वांछित है और फरीदाबाद पुलिस द्वारा उस पर 5000 रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ है। आरोपी पर पूर्व में उत्तराखण्ड, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर एक्ट सहित 6 अपराधिक मामले दर्ज है। जिसने कालका जी दिल्ली इलाके से मोटरसाइकिल को चोरी किया था, जिसको मौका पर बरामद किया गया है।

आरोपित फरीदाबाद में महिलाओं को अकेला देखकर सम्मोहित व धोखाधड़ी कर उनके गहने हड़पने की वारदातों में संलिप्त रहा है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)