फरीदाबाद, 30 जून। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने मंगलवार को जिला सचिवालय में जर्मनी के सुहल (Suhl) में आयोजित जूनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा निशानेबाज समीर गुलिया को सम्मानित किया। इस अवसर पर उनकी कोच अनीता भी उपस्थित रहीं। उपायुक्त ने समीर और उनकी कोच को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की ऐसी उपलब्धियां पूरे जिले, प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय हैं।

कोच अनीता ने बताया कि 16 जून से 26 जून 2026 तक जर्मनी के सुहल में आयोजित जूनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में समीर गुलिया ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल (पुरुष जूनियर) स्पर्धा में उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता के पीछे उसके कठोर परिश्रम, अनुशासन और प्रशिक्षकों का समर्पण होता है। उन्होंने समीर की कोच अनीता की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि समीर ने विश्व स्तर पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि समीर गुलिया जैसे युवा खिलाड़ी प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समीर भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)