मंत्री राजेश नागर की सूझबूझ से गुर्जर सभा के निर्विरोध अध्यक्ष बने मनोज भड़ाना

फरीदाबाद। मंत्री राजेश नागर की सूझबूझ से गुर्जर सभा हरियाणा के फरीदाबाद के चुनाव में मनोज भड़ाना सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित हुए हैं।
इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि आज जो शिक्षित है उसे ही तरक्की मिलेगी। इसलिए मेरी गुर्जर समाज से अपील है कि वह अपने बच्चों को खूब पढ़ाएं लिखाएं और योग्य बनाएं। ऐसा करके समाज में शिक्षा के सहारे बड़ी लकीर खींचने की कोशिश करनी चाहिए।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ने वाली बहादुर कौम बीते समय में क्यों पिछड़ गई और उनमें अनेक कुरीतियों ने क्यों घर बना लिया। इसपर समाज मिलकर मंथन करे। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की भी अपील की।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि कलयुग में संगठन ही शक्ति है। सभी मिलकर गुर्जर सभा को मजबूत करेंगे तो यह सभा सर्व समाज के लाभ के लिए काम कर सकेगी। उन्होंने कहा कि आज कोई अकेला व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता है लेकिन संगठित होकर हर कार्य संभव हो जाएगा।
नागर ने कहा कि सभी मिलकर गुर्जर सभा के बैनर तले सामाजिक कार्यों द्वारा सर्व समाज की भलाई का काम करें। उन्होंने कहा कि संगठन के चुनाव करना संवैधानिक कार्यवाही है। चुनाव होने तक सभी अपने-अपने उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार प्रसार करते हैं, लेकिन नई टीम बनने के बाद संगठन के सभी सदस्य एक टीम हैं। हम सभी को मिलकर ऐसा काम करना है कि लोग हमारे संगठन के नाम से हमारी मिसाल दें। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज भड़ाना को बधाई देते हुए सभी को साथ लेकर चलने की प्रेरणा दी। मनोज भड़ाना एवं अन्य वरिष्ठ जनों ने मंत्री राजेश नागर का धन्यवाद किया कि उनके सानिध्य में गुर्जर सभा के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गए। अब हम सर्व समाज की भलाई के लिए काम करेंगे। भडाना ने कहा कि हम समाज में शिक्षा के प्रचार प्रसार पर भरपूर ध्यान देंगे। हम नर्सरी क्लास से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरणा देने का काम करेंगे।
इस अवसर पर गजराज नागर प्रधान सेक्टर 21, सुमेश चंदीला पार्षद, विजेंद्र चंदीला, विक्रम चंदीला, देशराज विधूड़ी, मास्टर हरिराम चंदीला, राजेंद्र चपराना, बुध सिंह सरपंच, बीर सिंह नम्बरदार, अजब चंदीला, परमानंद, मदन चेयरमैन, कन्हैया लाल एडवोकेट, महेंद्र सरपंच, पूर्व पार्षद दीपक चौधरी, पार्षद रमेश छावडी, ओमप्रकाश बैसला, तिलक राज बैसला, एमपी नागर एडवोकेट, संत राज चंदीला, जयवीर नागर, ज्ञानचंद भड़ाना, रणवीर विधूड़ी, रघुवर सरपंच, संत राज चंदीला, हरिंदर नंबरदार, मामचंद प्रधान, संजय भड़ाना, धरम वीर हरसाना, देशराज नागर, सत्य भड़ाना, खड़क सिंह चेयरमैन, रणबीर चंदीला, हंसराज कपासिया, कैलाश चंदीला, जीत सिंह दायमा, मास्टर भरत सिंह आदि समाज के प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)