फरीदाबाद। केवल प्रेम फाउंडेशन अपने 25वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में बाबा सूरदासजी महाराज गौशाला गाँव भूपानी, फरीदाबाद में एक वृहद कार्य क्रम रखा, जिसमें फलों के 51 पेड़ों का प्रत्यारोपण किया गया,
इसके उपरांत रोशन लाल जैन द्वारा निर्मित एक गौ आश्रय स्थल का उद्घाटन किया गया, इसके बाद दूसरा बड़ा केवल प्रेम नामक गौ आश्रय स्थल का उद्घाटन उनके ट्रस्टी सोनम मधु पटवा ने संस्था के संरक्षक अजीत पटवा और अध्यक्ष प्रमोद सचदेवा एवं अन्य लोगों की उपस्थिति में उद्घाटन किया गया। सी ए उज्ज्वल चौधरी और सी ए जितेन्दर वाधवा द्वारा फरीदाबाद फिट बार एसोसिएशन द्वारा 10 के वी ए का जनरेटर गौशाला को समर्पित किया। इसके उपरांत गौशाला परिसर में भगवान कृष्ण के मंदिर निर्माण हेतु चंद्रेश विनोद जैन द्वारा शिलान्यास किया गया। आगे गौशाला चलाने के लिए और मंदिर बनाने के लिए फरीदाबाद की जनता से राशि जैन द्वारा अपील की गई कि यथा शक्ति धन का सहयोग करें ।
केवल प्रेम फाउंडेशन के संरक्षक और बाबा सूरदासजी महाराज गौशाला की अध्यक्षा राशि जैन ने सभी पधारे लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश खट्टर, हरीश खुराना, ज्योति खुराना, देवेन्द्र होलकर, दिवाकर मलिक, एक्यूप्रेशर के विशेषज्ञ के डी मिश्रा, गौरव कांत, तन्मय अग्रवाल, सी ए तरुण गुप्ता, उमेश कुमार, प्रफुल्ल शर्मा, दीपक जोशी, शालू दीवान, सुमन जैन, संजीव जैन, गौरव नारंग, शिखा नारंग, सुनील मस्त्ता आदि उपस्थित थे ।

