– संबंधित एईआरओ निर्धारित सुनवाई स्थलों पर करेंगे SIR 2026 से सम्बंधित दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई

– प्रपत्र-6 से नया नाम, प्रपत्र-7 से नाम विलोपन तथा प्रपत्र-8 से नाम, पता, आयु, फोटो सहित अन्य विवरण में कराया जा सकेगा संशोधन

 

फरीदाबाद, 1 अगस्त। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रवार दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई हेतु सुनवाई स्थलों का निर्धारण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मतदाता अपने निर्धारित सुनवाई स्थल पर पहुंचकर दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं, जहां संबंधित सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी (AERO) द्वारा सुनवाई की जाएगी।

विधानसभा क्षेत्र-85 पृथला

मतदान केंद्र संख्या 15 से 18 एवं 75 से 91 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिकरी, 67 से 74 एवं 92 से 95 के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालय, जाजरू, 161 से 169 तथा 177 से 178 के लिए बीडीपीओ कार्यालय, पृथला, 1 से 14 एवं 85 से 86 के लिए राजकीय उच्च विद्यालय, कमरावली, 21 से 31 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चंदावली तथा 34 से 43 के लिए राजकीय उच्च विद्यालय, अटाली को सुनवाई स्थल बनाया गया है।

इसी प्रकार मतदान केंद्र संख्या 142 से 155 के लिए राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर बिल्लोच, 44 से 45 तथा 123 से 132 के लिए राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छायंसा, 219 से 227 के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अलावलपुर, 188 से 198 एवं 217 से 218 के लिए राजकीय उच्च विद्यालय, मंडकोल तथा 96 से 105 के लिए राजकीय उच्च विद्यालय, असावटी को सुनवाई स्थल निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र संख्या 3 से 14 एवं 81 से 84 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भनकपुर, 32 से 33, 46 से 47 तथा 110 से 113 के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालय, बहबलपुर, 200 से 209 के लिए राजकीय उच्च विद्यालय, जनौली, 53 से 63 के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दयालपुर, 19 से 20, 64 से 66 तथा 106 से 109 के लिए राजकीय उच्च विद्यालय, सोतई, 120 से 140 के लिए राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, मोहना तथा 48 से 52 एवं 114 से 119 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पन्हेरा खुर्द में संबंधित एईआरओ द्वारा सुनवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त मतदान केंद्र संख्या 191 से 193, 219 से 220 एवं 228 से 229 के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालय, घघोट, 210 से 216 के लिए राजकीय उच्च विद्यालय, फिरोजपुर, 170 से 182 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, दूधौला तथा 156 से 160 एवं 183 से 187 के लिए राजकीय उच्च विद्यालय, बघौला को भी सुनवाई स्थल बनाया गया है।

विधानसभा क्षेत्र-86 एनआईटी

मतदान केंद्र संख्या 1 से 35 के लिए सब-तहसील धौज, 36 से 41 के लिए पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर तगा, 42 से 44 के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाली, 45 से 50 के लिए जीएमएसपीएस कुरेशीपुर, 51 से 55 एवं 66 से 67 के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालय, डबुआ कॉलोनी, 56 से 69 के लिए जीपीएस डबुआ गांव, 70 से 73 एवं 130 से 132 के लिए जीपीएस डबुआ कॉलोनी, 74 से 78 तथा 85 के लिए प्रिंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नंगला एन्क्लेव, 79 से 81 एवं 133 से 136 के लिए जीएमएसएसएस नंगला गुजरान, 82 से 88 के लिए प्रिंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नंगला एन्क्लेव, 89 से 94 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सारण, 95 से 98 एवं 129 के लिए ए.पी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कापड़ा कॉलोनी, 99 से 103 के लिए अग्रवाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यू पर्वतिया कॉलोनी, 104 से 107 तथा 111 एवं 113 के लिए श्रीराम मॉडल स्कूल, न्यू पर्वतिया कॉलोनी, 108 से 110, 112, 114 एवं 115 के लिए बी.एन. पब्लिक स्कूल, न्यू पर्वतिया कॉलोनी तथा 116 से 128 के लिए मॉडर्न के.डी. पब्लिक स्कूल, संजय एन्क्लेव (मेन नंगला रोड) को सुनवाई स्थल निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार मतदान केंद्र संख्या 137 से 142 के लिए शिव पब्लिक हाई स्कूल, डबुआ, 143 से 144 एवं 148 से 151 के लिए जीपीएस, सब्जी मंडी के निकट, डबुआ, 145 से 147 एवं 156 से 158 के लिए जीएमएसपीएस डबुआ, 152 से 160 के लिए महर्षि शोभरी पब्लिक स्कूल, डबुआ, 161 से 167 के लिए सर्वोदय पब्लिक स्कूल, फिरोज गांधी नगर (ब्लॉक-ई), 168 से 178 एवं 182 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सारण, 179 से 181 एवं 191 से 193 के लिए के.एल. मेहता दयानंद पब्लिक स्कूल, जवाहर कॉलोनी, 183 से 188 के लिए गुरु नानक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जवाहर कॉलोनी, 189 से 197 के लिए शांति विद्या निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डबुआ कॉलोनी, 198 से 206 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सारण, 207 से 216 के लिए वी.एम. पब्लिक स्कूल, न्यू पर्वतिया कॉलोनी, 217 से 222 के लिए जीएमएसएसएस सेक्टर-55, 223 से 228 के लिए जीपीएस सेक्टर-55, 229 से 233 के लिए जीएमएस प्रतापगढ़, 234 से 240 के लिए बी.पी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-23 संजय कॉलोनी, 241 से 246 के लिए एच.एम. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-23 संजय कॉलोनी, 247 से 258 के लिए ए.पी. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-23 संजय कॉलोनी, 259 से 263 एवं 269 से 273 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गौंची, 264 से 268 के लिए वी.एम. पब्लिक स्कूल, न्यू पर्वतिया कॉलोनी, 274 से 283 के लिए शिवाजी पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पर्वतिया कॉलोनी तथा 284 से 288 के लिए शिव पब्लिक स्कूल, राजीव कॉलोनी को सुनवाई स्थल निर्धारित किया गया है।

विधानसभा क्षेत्र-87 बड़खल

मतदान केंद्र संख्या 1 से 17 तथा 35 से 37 के लिए पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एनआईटी-2, फरीदाबाद, 18 से 25 के लिए राजकीय उच्च विद्यालय, ब्लॉक-2एफ, लखनी धर्मशाला के निकट, एनआईटी, 26 से 34 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एनआईटी नंबर-1, टिकोना पार्क, 38 से 57 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एनआईटी-3, 58 से 60 तथा 83 से 85 के लिए राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एनआईटी-5, 61 से 70 के लिए आईटीआई, एनएच-4, फरीदाबाद, 71 से 82 के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एनआईटी-5, 86 से 97 के लिए राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, बस्ती नंबर-1, एनआईटी, 98 से 105 के लिए राजकीय उच्च विद्यालय, एनएच-1, हनुमान मंदिर के निकट, एनआईटी, 106 से 109 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भांकरी, 110 से 120 के लिए बी.एन. पब्लिक स्कूल, बड़खल (सैनिक कॉलोनी के निकट), 121 से 131 के लिए श्रीराम मॉडल हाई स्कूल, एसजीएम नगर, 132 से 136 एवं 144 से 146 के लिए वृंदा इंटरनेशनल स्कूल, एसजीएम नगर (ब्लॉक-ए), 137 से 143 के लिए कमला नेहरू पब्लिक स्कूल, एसजीएम नगर तथा 147 से 156 के लिए अग्रवाल कॉन्वेंट स्कूल, ब्लॉक-सी, बड़खल को सुनवाई स्थल निर्धारित किया गया है।

मतदान केंद्र संख्या 157 से 168 के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-49, सैनिक कॉलोनी, 169 से 175 के लिए दीप हाई स्कूल, एसजीएम नगर, ब्लॉक-ई, बड़खल, 176 से 180 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अनखीर, 181 से 188 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेवला महाराजपुर, 189 से 190 एवं 217 से 224 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लक्कड़पुर, 191 से 198 के लिए सूरजकुंड इंटरनेशनल स्कूल, दयालबाग-लक्कड़पुर, 199 से 201, 208 तथा 211 से 212 के लिए ब्लू एंजेल्स ग्लोबल स्कूल, चार्मवुड विलेज (इरोस गार्डन), 202 से 207 के लिए आइडियल पब्लिक स्कूल, शिव दुर्गा विहार, लक्कड़पुर, 209 से 210, 213 से 216 एवं 225 से 228 के लिए सेंट कोलंबस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दयालबाग-लक्कड़पुर, 229 से 240 के लिए एसओएस विलेज, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, अनंगपुर, 241 से 243 एवं 250 से 256 के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालय, दयाल नगर, 244 से 249 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अनंगपुर, 257 से 264 एवं 281 से 283 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर चंदीला, 265 से 271 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-21डी तथा 272 से 280 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेक्टर-21सी, फरीदाबाद को सुनवाई स्थल निर्धारित किया गया है। संबंधित मतदान केंद्रों के मतदाता अपने निर्धारित सुनवाई स्थल पर पहुंचकर दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

विधानसभा क्षेत्र-88 बल्लभगढ़

मतदान केंद्र संख्या 1 से 4 तथा 46 से 48 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, न्यू जनता कॉलोनी, एनआईटी फरीदाबाद, 5 से 7, 34, 35 एवं 55 से 57 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मेन मार्केट, मुजेसर, 8 से 15 के लिए अग्रवाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-3, बल्लभगढ़, 16 से 21 के लिए कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-3, बल्लभगढ़, 22 से 28 के लिए टैगोर अकादमी स्कूल, सेक्टर-3, बल्लभगढ़, 29 से 33 के लिए राजकीय बालिका महात्मा गांधी मिडिल स्कूल, सेक्टर-3, बल्लभगढ़, 36 से 45 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुजेसर, 49 से 54 एवं 64 से 67 के लिए राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-22, बल्लभगढ़, 58, 59, 123, 124 एवं 153 से 155 के लिए सरस्वती विद्या मंदिर, भुडट्ट कॉलोनी, बल्लभगढ़, 60 से 63 एवं 82 से 85 के लिए विश्व भारती शिक्षा केंद्र पब्लिक स्कूल, चावला कॉलोनी, बल्लभगढ़, 68 से 73 के लिए दयानंद पब्लिक स्कूल, सेक्टर-23, बल्लभगढ़, 74 से 76, 77, 79 एवं 80 के लिए राजकीय बालिका प्राथमिक विद्यालय, सेक्टर-23, बल्लभगढ़, 78, 81 एवं 170 से 172 के लिए द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल, सेक्टर-23ए, बल्लभगढ़, 86 से 91 एवं 93 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, चावला कॉलोनी, बल्लभगढ़, 92 तथा 94 से 98 के लिए राजकीय बालिका प्राथमिक विद्यालय, चावला कॉलोनी, बल्लभगढ़, 99 से 104 के लिए बोहरा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बल्लभगढ़, 105 से 111 के लिए राजकीय बालिका मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बल्लभगढ़, 112 से 116 एवं 179, 180 के लिए अग्रवाल कॉलेज (तिगांव रोड), बल्लभगढ़, 117 से 122 के लिए अग्रवाल पब्लिक स्कूल, मेन बाजार, बल्लभगढ़, 125 से 127 एवं 181, 182 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सब्जी मंडी, बल्लभगढ़, 128 से 133 के लिए अग्रवाल कॉलेज (बॉयज़ विंग), मिल्क प्लांट रोड, बल्लभगढ़, 134 से 141 के लिए डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, मिल्क प्लांट रोड, बल्लभगढ़, 142 से 149 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेक्टर-2, बल्लभगढ़, 150 से 152 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, तिरखा कॉलोनी, बल्लभगढ़, 156 से 161 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बालक), बल्लभगढ़, 162 तथा 173 से 175 के लिए रावल पब्लिक स्कूल, फ्रेंड्स कॉलोनी, बल्लभगढ़, तथा 163 से 169 के लिए आर.एम. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, 33 फीट रोड, संजय कॉलोनी, सेक्टर-23, बल्लभगढ़ को सुनवाई स्थल निर्धारित किया गया है।

मतदान केंद्र संख्या 176 से 178 एवं 245 से 248 के लिए गंगा विद्या निकेतन, सुभाष कॉलोनी, बल्लभगढ़, 183 से 187 तथा 234, 235 के लिए किशन भवन, अनाज मंडी, बल्लभगढ़, 188 से 190 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, रन्हेरा खेड़ा, बल्लभगढ़, 191 से 195 एवं 232, 233 के लिए राजकीय संस्कृत प्राथमिक विद्यालय, भीम बाग आदर्श नगर, 196 से 201 के लिए पंजाबी धर्मशाला, मलेरना रोड, बल्लभगढ़, 202, 203, 207 से 209, 218 एवं 219 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ऊंचा गांव, बल्लभगढ़, 204 से 206 एवं 210, 211 के लिए कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-62, बल्लभगढ़, 212 से 217 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ऊंचा गांव, बल्लभगढ़, 220 से 222 एवं 226 से 231 के लिए बालाजी स्कूल, हरि विहार, बल्लभगढ़, 223 से 225 के लिए आदर्श विद्या मंदिर, आदर्श नगर, 236 से 239 के लिए नगर निगम कार्यालय, बल्लभगढ़, 240 से 244 के लिए मार्केट कमेटी कार्यालय, बल्लभगढ़, 249 से 252 के लिए नगर मलेरना रोड, बल्लभगढ़ (न्यू प्राइमरी विंग) तथा 253 से 256 के लिए राजकीय मिडिल स्कूल, बापू नगर, बल्लभगढ़ को सुनवाई स्थल निर्धारित किया गया है।

विधानसभा क्षेत्र-89 फरीदाबाद

मतदान केंद्र संख्या 1 से 10 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, संत नगर, फरीदाबाद, 11 से 13, 14 से 16, 18 तथा 22 से 24 के लिए वैश्य धर्मशाला, नीलम बाटा रोड, फरीदाबाद, 25 से 34 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मिल्हार्ड, फरीदाबाद, 35, 218, 226 से 230 तथा 234 से 235 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-8, फरीदाबाद, 36 से 37, 39, 44 से 48, 65 तथा 70 के लिए सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, भारत कॉलोनी, फरीदाबाद, 38, 40 से 43 तथा 49 से 53 के लिए क्लब हाउस, समर पाम, सेक्टर-86, फरीदाबाद, 54 से 57, 62 तथा 71 से 75 के लिए बीएलसी पब्लिक स्कूल, भारत कॉलोनी, नहर पार, फरीदाबाद, 58 से 61, 63 से 64 तथा 66 से 69 के लिए निधि पब्लिक स्कूल, भारत कॉलोनी, नहर पार, फरीदाबाद, 76 से 77, 79, 94 से 96, 99, 101 से 102 तथा 120 के लिए राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ओल्ड फरीदाबाद, 78, 81, 90 से 92 तथा 123 से 126 के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला), ओल्ड फरीदाबाद, 80, 82 से 89 तथा 93 के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, डब्ल्यूसीडीपी कार्यालय, सेक्टर-12, फरीदाबाद, 97 से 98, 100, 103, 115 से 116 तथा 118 से 119 के लिए राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ओल्ड फरीदाबाद, 104 से 105, 107 से 108 तथा 112 से 114 के लिए ऋषि मोहन स्कूल, बसेलवा, फरीदाबाद, 106, 109 से 111, 127 से 128 तथा 131 से 132 के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, सेक्टर-16ए, फरीदाबाद, 117, 121 से 122 तथा 140 से 146 के लिए राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ओल्ड फरीदाबाद, 129 से 130 तथा 133 से 139 के लिए कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-17, फरीदाबाद, 147 से 148 तथा 159 से 165 के लिए बीडीपीओ कार्यालय, सेक्टर-16, फरीदाबाद, 149 से 158 के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, सेक्टर-16ए, फरीदाबाद, 166 से 169 तथा 173 से 177 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेक्टर-15, फरीदाबाद, 170 से 172 तथा 201 से 203 के लिए अंबेडकर भवन, मथुरा रोड, फरीदाबाद, 178 से 187 के लिए कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-15, फरीदाबाद, 188 से 196 के लिए कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-9, फरीदाबाद, 197 से 200 तथा 204 से 208 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-10, फरीदाबाद, 209 से 217 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेक्टर-7, फरीदाबाद, 219 से 225 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-7, फरीदाबाद, 231 से 233 तथा 245 से 249 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, प्रेम नगर, फरीदाबाद, तथा 236 से 244 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिही, फरीदाबाद को सुनवाई स्थल निर्धारित किया गया है। मतदाता अपने दावे एवं आपत्तियां संबंधित निर्धारित सुनवाई स्थल पर प्रस्तुत कर सकते हैं।

विधानसभा क्षेत्र-90 तिगांव

केंद्र संख्या 1 से 4 के लिए राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-28, फरीदाबाद, 5 से 8 के लिए राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-28, फरीदाबाद, 9 से 13 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, अनंगपुर डेयरी, 14 से 19 के लिए डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-37, फरीदाबाद, 20 से 25 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सराय ख्वाजा, 26 से 30 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सराय ख्वाजा, 31 से 35 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पल्ला, 36 से 41 के लिए अशोका मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सेक्टर-34, 42 से 48 के लिए भारतीय विद्या कुंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पल्ला नं.-1, 49 से 54 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पल्ला, 55 से 60 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेहतपुर, 61 से 67 के लिए दीक्षा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सूर्य विहार पार्ट-3, सेहतपुर, 68 से 72 के लिए राजकीय उच्च विद्यालय, सेहतपुर, 73 से 76 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेहतपुर, 77 से 80 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेहतपुर, 81 से 87 के लिए किड्स पब्लिक स्कूल, सेहतपुर, 88 से 94 के लिए डी.एन. मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सेहतपुर, 95 से 101 के लिए दून भारती पब्लिक स्कूल, सेहतपुर, 102 से 109 के लिए राजकीय मिडिल स्कूल, अटमदपुर, 110 से 116 के लिए नॉर्थ लैंड इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, आईपी कॉलोनी, सेक्टर-30-33, 117 से 122 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेक्टर-30, 123 से 128 के लिए फरीदाबाद मॉडल स्कूल, सेक्टर-31, अटमदपुर, 129 से 132 के लिए एमराल्ड इंटरनेशनल स्कूल, स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी, 133 से 138 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मवई, 139 से 143 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अगवानपुर, 144 से 148 के लिए कालिंदी पब्लिक स्कूल, विनय नगर, अगवानपुर, 149 से 154 के लिए इडियोल पब्लिक स्कूल, जगमाल एन्क्लेव, अगवानपुर, 155 से 161 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अगवानपुर, 162 से 165 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बसंतपुर, 166 से 171 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, इस्माइलपुर, 172 से 177 के लिए होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, इस्माइलपुर, 178 से 184 के लिए साईं दृष्टि ग्लोबल स्कूल, बसंतपुर कॉलोनी, 185 से 191 के लिए एमबीडी पब्लिक स्कूल, दीपावली एन्क्लेव, 192 से 196 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेक्टर-29, फरीदाबाद, 197 से 200 के लिए होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, सेक्टर-29, 201 से 205 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तिलपत, 206 से 211 के लिए बी.एन. पब्लिक स्कूल, सूरदास कॉलोनी, तिलपत, 212 से 218 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तिलपत, 219 से 223 के लिए राजकीय मिडिल स्कूल, बड़शाहपुर, 224 से 229 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, भास्कोला, 230 तथा 264 से 268 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बदरपुर सैद, 231 से 234 तथा 235 से 238 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भूपानी, 239 से 243 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेड़ी कलां, 244 से 249 के लिए के.आर. मंगलम वर्ल्ड स्कूल, सेक्टर-88, 250 से 254 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, भटोला, 255 से 258 के लिए अरावली इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-85, 259 से 263 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, फरीदपुर, 269 से 274 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जसाना, 275 से 279 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, डहकोला, 280 से 284 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सदपुरा, 285 से 289 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बडोली, 290 से 293 के लिए कालका पब्लिक स्कूल, सेक्टर-76, 294 से 300 के लिए राजकीय उच्च विद्यालय, नीमका, 301 से 305 के लिए राजकीय महाविद्यालय, तिगांव, 306 से 310 तथा 311 से 315 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तिगांव, 316 से 320 के लिए राजकीय मिडिल स्कूल, भैंसरावली, 321 से 324 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, अलीपुर, 325 से 330 के लिए राजकीय उच्च विद्यालय, मंडावली, 331 से 337 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, घरोड़ा, 338 से 341 के लिए राजकीय मिडिल स्कूल, चांदपुर, तथा 342 से 345 के लिए राजकीय मिडिल स्कूल, चांदपुर को सुनवाई स्थल निर्धारित किया गया है। मतदाता अपने दावे एवं आपत्तियां संबंधित निर्धारित सुनवाई स्थल पर प्रस्तुत कर सकते हैं।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे प्रपत्र-6 के माध्यम से नया नाम जुड़वा सकते हैं। प्रपत्र-7 के माध्यम से नाम हटाने तथा प्रपत्र-8 के माध्यम से नाम, पता, आयु, फोटो अथवा अन्य विवरण में संशोधन कराया जा सकता है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे अपने संबंधित सुनवाई स्थल पर समय पर पहुंचकर आवश्यक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराएं, ताकि मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध एवं अद्यतन बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)