– अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों की टीम ने संभाली रिफ्रेशमेंट वितरण की व्यवस्था

 

फरीदाबाद, 27 सितंबर। आज आयोजित ‘नशा-मुक्त हरियाणा फरीदाबाद नमो मैराथन-2026’ के सफलतापूर्वक समापन के उपरांत मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट का वितरण शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों की सुविधा और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर रिफ्रेशमेंट वितरण के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। मैराथन में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने दौड़ पूरी करने के बाद निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर रिफ्रेशमेंट प्राप्त किया।

रिफ्रेशमेंट वितरण के दौरान आयोजन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा स्वयंसेवकों द्वारा प्रतिभागियों को व्यवस्थित तरीके से सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं। भीड़ प्रबंधन और प्रतिभागियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, ताकि किसी भी प्रतिभागी को असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रतिभागियों ने भी अनुशासन एवं सहयोग की भावना का परिचय देते हुए निर्धारित व्यवस्था के अनुसार रिफ्रेशमेंट प्राप्त किया।

मैराथन के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम एवं दौड़ जैसी गतिविधियों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा। प्रतिभागियों में बच्चों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)