-पलवल स्थित मोक्ष धाम पंचवटी में किया गया स्वर्गीय लाला वेद प्रकाश मंगला का अंतिम संस्कार, बड़े पुत्र पवन मंगला ने दी चिता को मुखाग्नि
-राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
-खेेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने लाला वेद प्रकाश मंगला के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदनाएं


पलवल, 4 अक्टूबर।
भाजपा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पलवल के पूर्व विधायक दीपक मंगला के पिताजी लाला वेद प्रकाश मंगला का रविवार को निधन हो गया। वे लगभग 93 वर्ष के थे, उनके निधन से परिवारजनों, शुभचिंतकों तथा क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय लाला वेद प्रकाश मंगला का अंतिम संस्कार रविवार को पलवल स्थित मोक्ष धाम पंचवटी में किया गया। उनके बड़े पुत्र पवन मंगला ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवारजनों, रिश्तेदारों, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। हरियाणा सरकार में खेेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम सहित राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों व आम नागरिकों ने लाला वेद प्रकाश मंगला के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की और भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर विधायक होडल हरिंद्र सिंह, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पूर्व विधायक प्रवीण डागर, पूर्व विधायक जगदीश नायर, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के राजनीतिक सचिव किरणपाल खटाना, भाजपा नेता हरेंद्र पाल राणा, नगर परिषद पलवल के अध्यक्ष डा. यशपाल, मार्केट कमेटी अध्यक्ष पंकज विरमानी, पूर्व मार्केट कमेटी अध्यक्ष होशियार, जिला महामंत्री पवन अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला, जैन समाज के प्रधान अविनाश भारद्वाज, मेहरचंद गहलोत, मार्केट प्रधान गोपाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उन्हें इस कठिन घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

खेेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने लाला वेद प्रकाश मंगला के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदनाएं

हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने भाजपा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पलवल के पूर्व विधायक दीपक मंगला के पलवल स्थित आवास पर पहुंचकर उनके पूज्य पिताजी स्वर्गीय लाला वेद प्रकाश मंगला के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
खेेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि लाला वेद प्रकाश मंगला का निधन परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि अपने प्रियजन को खोने का दु:ख अत्यंत कठिन होता है। ऐसी विषम परिस्थिति में ईश्वर शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करें। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवारजनों को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)