कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण भाजपा संगठन की सबसे बड़ी ताकत : पंकज पूजन रामपाल

मजबूत बूथ, सक्रिय कार्यकर्ता और निरंतर जनसंपर्क से सशक्त होगा संगठन : लतिका शर्मा

 

फरीदाबाद, 4 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित में अनेक कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू कर रही है। इन योजनाओं से समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण भाजपा संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और प्रत्येक बूथ को सक्रिय बनाना हमारी प्राथमिकता है।

भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद की मासिक संगठनात्मक बैठक जिला भाजपा कार्यालय ‘अटल कमल’ पर जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला प्रभारी एवं कालका की पूर्व विधायक श्रीमती लतिका शर्मा, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग एवं शोभित अरोड़ा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल एवं जिला प्रभारी लतिका शर्मा व पर्यावरण विभाग के जिला संयोजक ललित भारद्वाज जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं व नागरिकों को 400 पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। जिला प्रभारी लतिका शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण को जनअभियान बनाने की अपील की। श्री रामपाल ने बताया कि 7 अक्टूबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा व सेवा ज्योति यात्रा जिले के गांवों, वार्डों और क्षेत्रों से निकलकर सेक्टर-12 में संपन्न होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान में सक्रिय भागीदारी और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में जिला प्रभारी लतिका शर्मा ने संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ स्तर पर संगठन मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा करते हुए शेष कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा नए लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सक्रिय बूथ, निरंतर जनसंपर्क और समर्पित कार्यकर्ता ही मजबूत संगठन की पहचान हैं।

इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभरी वजीर सिंह डागर, जिला उपाध्यक्ष धर्मबीर भडाना,  हरेन्द्र भड़ाना, भारती भाकुनी, गोल्डी अरोड़ा, मुकेश शर्मा, एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआ, जिला सचिव तरनजीत सिंह भाटिया, गिर्राज त्यागी, पुनीता झा, डॉ. अनुराधा डीगवाल, महिला मोर्चा अध्यक्षा राजबाला सरधाना, खेडी मंडल प्रभारी नीरज मित्तल,  नरेंद्र जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर मेहता, अमित आहूजा, आनंद कश्यप, मुकेश झा, शिव गुप्ता, कृष्ण पहलवान, सौरभ खंडूजा, सचिन गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)