संजीव अत्री के कार्यकाल में बार में दिख रहा सकारात्मक बदलाव : अधिवक्ता डॉ. मोहन तिवारी

 अधिवक्ताओं के हित में बेहतर कार्य कर रहे संजीव अत्री : ओपी शर्मा

 बार में बदली तस्वीर,संजीव अत्री के कार्यों की सराहना

 पौधा, शॉल, गुलदस्ता और केक खिलाकर महासचिव संजीव अत्री का जन्मदिन मनाया, अधिवक्ताओं ने दी शुभकामनाएं

फरीदाबाद। जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव अत्री का जन्मदिन सोमवार को जिला बार परिसर स्थित चैंबर में अधिवक्ताओं ने उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की।

 इस अवसर पर अधिवक्ता एवं समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी ने संजीव अत्री को पौधा, शॉल एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने मिठाई खिलाकर और केक कटवाकर जन्मदिन की बधाई दी। अधिवक्ता डॉ. मोहन तिवारी ने संजीव अत्री के महासचिव के रूप में अब तक के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके पद संभालने के बाद बार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

  डॉ. मोहन तिवारी ने कहा कि संजीव अत्री के कार्यकाल में अधिवक्ताओं की सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। बार परिसर में बैठने के लिए कुर्सियां और सोफे उपलब्ध कराए गए हैं। महिला अधिवक्ताओं के लिए पेयजल की सुविधा के लिए फ्रिज की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बार परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महासचिव का कार्यकाल अभी शुरुआती दौर में है और आने वाले समय में अधिवक्ताओं के हित में और भी बेहतर कार्य होने की उम्मीद है।

इस मौके पर बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन ओपी शर्मा ने संजीव अत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महासचिव के कार्यकाल में अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और भविष्य में भी बार के लिए अच्छे कार्य किए जाएंगे।

 पूर्व बार प्रधान केपी तेवतिया ने भी संजीव अत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका कार्यकाल शानदार रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हित में किए जा रहे कार्यों से बार के सदस्यों को लाभ मिलेगा।

 जन्मदिन पर अधिवक्ताओं से मिले स्नेह और शुभकामनाओं से अभिभूत संजीव अत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बार के साथियों ने जिस प्रेम, विश्वास और अपनापन के साथ उन्हें शुभकामनाएं दी हैं, उसके लिए वह सभी के आभारी हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं से भविष्य में भी इसी तरह सहयोग और समर्थन बनाए रखने की अपील की।

 इस अवसर पर पूर्व बार प्रधान केपी तेवतिया, वरिष्ठ उप प्रधान भीष्म नारायण मुद्गिल, सचिन पराशर, संदीप पराशर, बृजमोहन वत्स, मनोज अरोड़ा, नरेंद्र कंग, अशोक अरोड़ा, दीपक शर्मा, विजय भूषण, ओमवीर धनखड़, दिनेश तोमर, जय भारद्वाज, यस डागर,सूरज तेवतिया,सौरभ राठी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने संजीव अत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📞 Phone: +91 9891990785                                    

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)