शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मिला सम्मान, शिक्षा के साथ संस्कार, नैतिक मूल्यों और सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर
फरीदाबाद। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को ज्ञानवान, गुणवान, चरित्रवान और आत्मनिर्भर बनाकर उनका सर्वांगीण विकास करना है। इसी उद्देश्य को लेकर शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत फरीदाबाद स्थित सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.) द्वारा स्थापित सतयुग दर्शन विद्यालय ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ‘एजुकेशन वर्ल्ड’ की ओर से एनसीआर क्षेत्र में ‘बेस्ट बोर्डिंग को-एड स्कूल’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास और शिक्षा को जीवन-मूल्यों से जोड़ने के प्रयासों का प्रमाण है। इस उपलब्धि को विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है।
सतयुग दर्शन ट्रस्ट की दूरदर्शी सोच के अनुरूप विद्यालय में शिक्षा को केवल अकादमिक उपलब्धियों तक सीमित न रखकर जीवन निर्माण का माध्यम बनाया गया है। यहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ मानवीय मूल्यों, नैतिकता, अनुशासन, आत्मनिर्भरता और संवेदनशीलता जैसे गुणों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में आधुनिक आवासीय सुविधाएं, सुव्यवस्थित छात्रावास, विभिन्न खेल गतिविधियां, स्विमिंग पूल और अनेक सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। इन सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और सामाजिक विकास को प्रोत्साहित किया जाता है।
वहीं, कामकाजी अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में डे-बोर्डिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके तहत विद्यार्थी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक विद्यालय में रहकर शिक्षा और विभिन्न गतिविधियों का लाभ उठा सकते हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण विकास के लिए सतयुग दर्शन विद्यालय से जुड़ें तथा उन्हें शिक्षा के साथ श्रेष्ठ संस्कार और जीवन जीने की सही दिशा प्रदान करें।

