– इस बार की थीम – विश्व स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना

 

फरीदाबाद, 24 मई। सीईओ जिला परिषद, सतबीर मान ने बताया कि भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 22 मई से 5 जून तक देशव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “विश्व स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” है, जिसका उद्देश्य प्लास्टिक के उपयोग को न्यूनतम कर पर्यावरण को सुरक्षित बनाना है।

उन्होंने आगे बताया कि इस अभियान के तहत अधिक से अधिक नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि लोग अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखें, जिससे उनके स्वास्थ्य को लाभ पहुंचे और पर्यावरण भी संरक्षित रहे। हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है | जिसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना होता है |

सीईओ सतबीर मान ने बताया कि इस अभियान के दौरान मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को जिला स्तर पर लागू किया जाएगा। विद्यार्थियों, ग्राम एवं शहरवासियों को जागरूक किया जाएगा, और शहर में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें पूरे शहर के लोग भाग लेंगे और शपथ लेंगे कि यह स्वच्छता अभियान केवल एक दिन के लिए नहीं, बल्कि आजीवन चलेगा। देश के नागरिक होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि हम अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखें और दूसरों को भी जागरूक करें।

उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि वे 22 मई से 5 जून तक चलने वाले इस अभियान में अपना योगदान दें, ताकि हम अपने शहर को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बना सकें।

05 जून को जल शक्ति मंत्रालय द्वारा देशभर में चलाया जाएगा ‘स्वच्छ जल धारा अभियान’

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, पेयजल और स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के साथ साझेदारी में ‘स्वच्छ जल धारा अभियान’ की शुरुआत करेगा। इस अभियान के अंतर्गत, नागरिकों की भागीदारी से ग्रामीण क्षेत्रों में जल निकायों की सफाई की जाएगी और ग्रामवासियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)