प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ‘सार्थक अभियान’ जारी: रिपुदमन सिंह

Spread the love

– स्वास्थ्य विभाग के प्रबंध निदेशक रिपुदमन सिंह ढिल्लो ने किया आईसीयू वार्ड का उद्घाटन

फरीदाबाद, 24 मई। फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग के प्रबंध निदेशक रिपुदमन सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल में अधिकारियों के साथ बैठक कर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने बीके अस्पताल के द्वितीय तल पर नव-निर्मित आठ बेड के आईसीयू वार्ड का उद्घाटन भी किया।

उद्घाटन के दिन ही आईसीयू वार्ड में तीन मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें से दो मरीज पथरी के ऑपरेशन हेतु तथा एक महिला पेट दर्द की समस्या के कारण भर्ती की गई।

स्वास्थ्य विभाग के प्रबंध निदेशक रिपुदमन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य सभी जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना है। इसी उद्देश्य से ‘सार्थक’ नामक एक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न विभागों के उप निदेशक जिलों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति का मूल्यांकन कर रहे हैं।

इस अभियान के तहत आठ उप स्वास्थ्य निदेशकों के नेतृत्व में 24 सदस्यीय टीम ने सेक्टर-30, सेक्टर-3 स्थित एफआरयू एवं बीके अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों को आईसीयू की सुविधा में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए बीके अस्पताल में आठ बेड का आईसीयू वार्ड प्रारंभ किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गिरते लिंगानुपात को लेकर बहुत ही गंभीर है। उन्होंने जिला में लिंगानुपात सुधारने, अंतरराज्यीय छापेमारी तेज करने और एमटीपी सेंटरों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही, टीबी नियंत्रण, डेंगू नियंत्रण, बच्चों के टीकाकरण और इम्युनाइजेशन जैसी स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की।

  • Related Posts

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    Spread the love

    Spread the love  किसानों के घर तोड़ने नहीं देंगे- सुमित गौड़   फरीदाबाद | फरीदाबाद, बड़ोली और प्रहलादपुर गांवों में किसानों के घर तोड़े जाने और प्रशासनिक दमन के खिलाफ…

    Continue reading
    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद, 9 दिसंबर |  डॉ. सुखान्त मजुमदार, केंद्रीय राज्य मंत्री (शिक्षा), भारत सरकार ने देशभर के सभी फाइनलिस्टों को वर्चुअली संबोधित करते हुए युवाओं को भारत के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव