फरीदाबाद। जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ओमेक्स हाइट्स सोसाइटी, सेक्टर 86 की होनहार बिटिया नव्या का वार्ड नंबर 35 के भाजपा पार्षद सचिन शर्मा, भाजपा ग्रेटर फरीदाबाद के कार्यकर्ता मनीष चौधरी ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर व शॉल ओढाकर अभिनन्दन किया। सचिन शर्मा व मनीष चौधरी ने नव्या को मिठाई भी खिलाई। इस अवसर पर पार्षद सचिन शर्मा ने कहा कि  जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर नव्या ने ना सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बिटिया को ढेरों आशीर्वाद और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उनके परिजनों को भी हार्दिक बधाई। इस मौके पर मनीष चौधरी ने नव्या की सफलता की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया और परिवार को इस उपलब्धि पर बधाई दी। इस मौके पर क्षेत्र के सम्मानित नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरिंदर सिंह,मिलन रस्तोगी,श्रीमती रीता रस्तोगी,भूपेंद्र सिंह, संदीप चोपड़ा,प्रमोद डावर,मनोज गोयल,सतीश कुमार सक्सेना,अशोक कौशिक,पुष्प कुकरेजा, योगेश त्यागी,अंकुर सेतिया व  अजय बब्बर इत्यादि मौजदू थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

फरीदाबाद दर्शन एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पोर्टल है, जो फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा, सत्य और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों को विश्वसनीय और जिम्मेदार तरीके से प्रस्तुत करना है।

Contact

📍 Faridabad, Haryana
📧 Email: dishuojha707@gmail.com
📞 Phone: +91 9891990785 , +91 9540702609

© 2026 Faridabad Darshan — All Copyrights Reserved
Made with ❤️ by Divyanshu Ojha (Journalist)